Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत गुयाना में ‘जन औषधि केंद्र’ स्थापित करेगा
    Headlines

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत गुयाना में ‘जन औषधि केंद्र’ स्थापित करेगा

    News DeskBy News DeskNovember 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत कैरेबियाई देश में अपना फार्मा निर्यात बढ़ाना चाहता है. इस दिशा में भारत वहां ‘जन औषधि केंद्र’ स्थापित करने की योजना भी बना रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि भारत और गुयाना दोनों देश वैश्विक संस्थानों के सुधार को लेकर अपने प्रयासों को आगे बढ़ाने को प्रतिबद्ध हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली के साथ कैरेबियन गार्डन सिटी जॉर्जटाउन में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं.

    संयुक्त पत्रकार वार्ता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षा, खाद्य सुरक्षा और ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भारत और गुयाना दोनों वैश्विक संस्थानों के सुधार की आवश्यकता पर सहमत हैं. उन्होंने आगे कहा कि “हमने अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए कई नई पहलों की पहचान की है. भारत ने गुयाना में कौशल विकास और क्षमता निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. हमने पिछले साल बाजरा प्रदान करके खाद्य सुरक्षा में योगदान दिया है. अन्य फसलों की खेती में भारत लगातार सहायता करता रहेगा. कृषि को लेकर आज हुए समझौता ज्ञापन से हमारे प्रयासों को और मजबूती मिलेगा. साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि कि भारत कैरेबियाई देश में अपना फार्मा निर्यात बढ़ाएगा. इस दिशा में हम यहां ‘जन औषधि केंद्र’ स्थापित करने की योजना बना रहे हैं.

    Jamshedpur News: स्वदेशी जागरण मंच की ‘पर्यावरण पहल’ के तहत साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में वृक्षारोपण और जागरूकता कार्यक्रम

    हरित और टिकाऊ भविष्य के लिए भारत के दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में नई संभावनाओं को देखते हुए हम नेचुरल पार्टनर के रूप में आगे बढ़ेंगे. हमें उम्मीद है कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा में गयाना अहम भूमिका निभाएगा. इस संदर्भ में लॉन्ग टर्म पार्टनरशिप के लिए एक खाका तैयार किया जायेगा. साथ ही मोदी ने कहा कि गयाना के आधारभूत संरचना विकास में भारत एक विश्वसनीय पार्टनर के रूप में योगदान देता रहा है. उन्हें ख़ुशी है कि हमारे प्रयासों से ईस्ट बैंक ईस्ट कोस्ट रोड परियोजना का पहला चरण संपन्न होने जा रहा है. पिछले वर्ष भारत द्वारा सप्लाई की गई यात्री और मालवाहक नौका से गयाना के विभिन्न क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ी है. टेक्नॉलजी में सहयोग बढ़ाते हुए हम अपने संबंधों को एक भविष्य की दिशा दे रहे हैं. भारत का डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर यानी इंडिया स्टैक सार्वजनिक सेवा वितरण में क्रांति लाने जा रहा है. साथ ही यह सुशासन और पारदर्शिता बढ़ाने का भी प्रभावी माध्यम है. टेक्नॉलजी के माध्यम से जन कल्याण सुनिश्चित करने का हमारा अनुभव हम गयाना के साथ साझा करेंगे.

    Jamshedpur News: महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक में पूर्णिमा साहू ने उठाया महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का मुद्दा

    इस दौरान, अपने भव्य स्वागत को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति इरफान अली का हृदय से आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि 56 वर्षों के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का गयाना की यात्रा पर आना हमारे संबंधों में एक महत्वपूर्ण मीर का पत्थर है. मोदी ने कहा कि गुयाना के साथ मेरा निजी रूप से गहरा नाता रहा है. लगभग 24 वर्ष पहले एक सामान्य नागरिक रूप में उन्हें यहां आने का अवसर मिला था. भारत और गुयाना के संबंध कितने ऐतिहासिक और गहरे हैं, उसकी झलक उन्होंने उस वक्त देखी थी. आज प्रधानमंत्री के रूप में एक बार फिर यहां आना उनके लिए सौभाग्य की बात है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति इरफान अली का भारत के साथ एक विशेष और अटूट नाता है. पिछले वर्ष उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में प्रवासी भारतीय दिवस की शोभा बढ़ाई. उनकी यात्रा से हर क्षेत्र में हमारे सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रेरणा मिली थी. इसी सकारात्मक भाव से आगे बढ़ते हुए हम अपनी पारस्परिक लाभकारी साझेदारी की रचना कर रहे हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    India will set up 'Jan Aushadhi Kendra' in Guyana PM Modi said
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: स्वदेशी जागरण मंच की ‘पर्यावरण पहल’ के तहत साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में वृक्षारोपण और जागरूकता कार्यक्रम

    July 20, 2026

    Jamshedpur News: महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक में पूर्णिमा साहू ने उठाया महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का मुद्दा

    July 20, 2026

    Indian Railways:हावड़ा स्टेशन पर 24-27 जुलाई तक NI कार्य, गीतांजली, आजाद हिंद और कई ट्रेनों का बदला टर्मिनल

    July 20, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: स्वदेशी जागरण मंच की ‘पर्यावरण पहल’ के तहत साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में वृक्षारोपण और जागरूकता कार्यक्रम

    July 20, 2026

    Jamshedpur News: महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक में पूर्णिमा साहू ने उठाया महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का मुद्दा

    July 20, 2026

    Indian Railways:हावड़ा स्टेशन पर 24-27 जुलाई तक NI कार्य, गीतांजली, आजाद हिंद और कई ट्रेनों का बदला टर्मिनल

    July 20, 2026

    Jamshedpur News: सोनम वांगचुक के समर्थन में साकची में AIDSO-AIMSS का प्रदर्शन, शिक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर उठाई मांगें

    July 20, 2026

    Jamshedpur News: करीम सिटी कॉलेज NSS का रक्तदान शिविर, युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश

    July 20, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group