Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»परिवारवाद-वंशवाद राजनीति’ पर वाराणसी में बोले PM Modi, ‘परिवारवादी राजनीति’ देश के लिये ‘बहुत बड़ा खतरा’
    Elections

    परिवारवाद-वंशवाद राजनीति’ पर वाराणसी में बोले PM Modi, ‘परिवारवादी राजनीति’ देश के लिये ‘बहुत बड़ा खतरा’

    News DeskBy News DeskOctober 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Varanasi . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘परिवारवादी राजनीति’ को देश के सामने खड़ा ‘बहुत बड़ा खतरा’ करार देते हुए रविवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसे दलों के लिये वाराणसी का विकास न तो पहले प्राथमिकता में था और ना ही भविष्य में कभी होगा. मोदी ने यह भी कहा कि परिवारवादी लोग कभी युवाओं को मौका देने में विश्वास नहीं करते, इसलिए वह देश के एक लाख ऐसे नौजवानों को राजनीति में लाएंगे जिनके परिवार का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है.

    प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के सिगरा स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक कार्यक्रम में राष्ट्र को समर्पित 6700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करने के बाद अपने सम्बोधन में विपक्षी दलों कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ”दशकों बाद बनारस के विकास के लिए इतना काम एक साथ हो रहा है, वरना काशी को तो जैसे उसके हाल पर छोड़ दिया गया था. आप 10 साल पहले की स्थिति याद करिए. बनारस को विकास के लिए तरसाया जाता था. प्रधानमंत्री ने पूछा कि जिन लोगों ने उत्तर प्रदेश में लंबे समय तक सरकारें चलायीं, जो लोग दिल्ली में दशकों तक सरकार में बैठे रहे, उन्होंने कभी बनारस की परवाह क्यों नहीं की?

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोनारी और कदमा का किया सघन दौरा, गंदगी, पानी और पेबर्स ब्लॉक की सुनीं शिकायतें

    उन्होंने दावा किया, “इसका जवाब है परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति. कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी ऐसे दलों के लिए बनारस का विकास ना पहले प्राथमिकता में था ना भविष्य में कभी होगा. मोदी ने कहा कि आज भारत के सामने परिवारवादी राजनीति का बहुत बड़ा खतरा है और यह परिवारवादी सबसे ज्यादा नुकसान देश के युवाओं का करते हैं. प्रधानमंत्री ने कहा, ये कभी युवाओं को मौका देने में विश्वास नहीं करते हैं. इसलिए मैंने लाल किले से आह्वान किया है कि मैं देश के एक लाख ऐसे नौजवानों को राजनीति में लाऊंगा जिनके परिवार का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा, ‘यह भारत की राजनीति बदलने वाला अभियान है. यह भ्रष्टाचार और परिवारवादी मानसिकता को मिटाने का अभियान है. मैं काशी और उत्तर प्रदेश के नौजवानों से भी कहूंगा कि आप खुले मन से नई राजनीति की धुरी बनें. काशी का सांसद होने के नाते मैं यहां के नौजवानों को ज्यादा से ज्यादा आगे लाने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

    Seraikela Kharsawan News :उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    'family politics' is a 'huge threat' to the country PM Modi spoke in Varanasi on 'family politics'
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Share Bazar: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में उछाल, सेंसेक्स में बंपर तेजी, 900अंक से अधिक चढ़ा

    June 12, 2026

    Congress Dicision: सीट चोरी’ और नीट मामले को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी कांग्रेस

    June 12, 2026

    Congress Meeting: कांग्रेस ने महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों की पहली बार बुलाई संयुक्त बैठक

    June 11, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोनारी और कदमा का किया सघन दौरा, गंदगी, पानी और पेबर्स ब्लॉक की सुनीं शिकायतें

    June 12, 2026

    Seraikela Kharsawan News :उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    June 12, 2026

    Indian Railways Fine Update :बिलासपुर मंडल में ‘नाका टिकट चेकिंग अभियान’ से हड़कंप, 20 ट्रेनों की जांच में 644 बेटिकट यात्रियों से लाखों का जुर्माना वसूला

    June 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए उपायुक्त राजीव रंजन ने जागरूकता रथ और बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से की खास अपील

    June 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

    June 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group