Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली को कल देंगे 4500 करोड़ की विकास योजनाओं का तोहफा, जापानी पार्क से फूंकेंगे चुनावी बिगुल
Headlines

प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली को कल देंगे 4500 करोड़ की विकास योजनाओं का तोहफा, जापानी पार्क से फूंकेंगे चुनावी बिगुल

News DeskBy News DeskJanuary 3, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

नई दिल्ली. दिल्ली में जारी कड़ाके की शीतलहर के बीच विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. चुनावी तापमान को बढ़ाने के लिए शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापानी पार्क से चुनावी बिगुल फूंकने जा रहे हैं. शुक्रवार को प्रधानमंत्री दिल्ली के विकास के लिए 4500 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे.

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री की पांच जनवरी को भी पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड में रैली संभावित है. यानि चार दिनों में ही प्रधानमंत्री मोदी की दो बड़ी रैलियां कर दिल्ली में भाजपा के पक्ष में सियासी माहौल बनाने की रणनीति है. इसके साथ ही भाजपा झुग्गी वासियों को साधने के लिए आम आदमी पार्टी के मुफ्त बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं के वादों के सामने उन्हें पक्के मकानों का तोहफा देने जा रही है. दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले इसे भाजपा की रणनीतिक योजना का अहम हिस्सा माना जा रहा है.

गुरुवार को प्रेस वार्ता में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में झुग्गी वासियों के दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की ओर से वजीरपुर में बनाए गए 1645 स्वाभिमान फ्लैट की चाबी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अशोक विहार के वासियों को सौंपेंगे. डीडीए के ये फ्लैट जहां झुग्गी, वहीं मकान योजना के तहत बनाए गए हैं. योजना का उद्देश्य झुग्गीवासियों को सुरक्षित और पक्के मकान उपलब्ध कराना है ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डीयू लॉ फैकल्टी के ईस्ट कैंपस का शुभारंभ करेंगे. इसके अलावा पश्चिमी दिल्ली में कैंपस ऑफ यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली द्वारका में एक शिलान्यास करेंगे. इसके आलावा दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक कैम्पस का रोशनपुरा नजफगढ़ का भी शिलान्यास करेंगे.

Jharkhand: डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार टाला

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण में रिठाला, नरेला कुंडली कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा जनकपुरी से कृष्ण पार्क के बीच मैजेंटा लाइन का एक एक्सटेंशन दिल्लीवालों को प्रधानमंत्री देने वाले हैं. रोहिणी में सेंट्रल आयुर्वेदिक रिसर्च इंस्टीट्यूट की बिल्डिंग का फाउंडेशन रखेंगे और दिल्ली में जाम कम हो, उसके लिए का एक महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद के बीच चलने वाली नमो भारत ट्रेन का भी उद्घाटन करेंगे.

वीर सावरकर के नाम पर रोशनपुरा में कॉलेज का शिलान्यास

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में पत्थर से कुचकर ग्रामीण की हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अशोक विहार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिल्ली विश्वविद्यालय के लिए 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली तीन नई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इसमें पूर्वी दिल्ली के सूरजमल विहार में पूर्वी परिसर में एक शैक्षणिक ब्लॉक और द्वारका में पश्चिमी परिसर में एक शैक्षणिक ब्लॉक शामिल है. इसमें नजफगढ़ के रोशनपुरा में वीर सावरकर कॉलेज का भवन भी शामिल है, जिसमें शिक्षा के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी. वीर सावरकर कैंप्स का निर्माण 140 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा . यह दस मंजिला इमारत होगी इसके साथ द्वारका में लॉ फैकल्टी का 107 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण किया जाएगा.

शुक्रवार को अशोक विहार में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली के सभी सातों सांसदों के साथ बैठक कर समीक्षा की. यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि लाभार्थियों को फ्लैट मिलने में कोई दिक्कत न हो और कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जाए.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार टाला

October 18, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में पत्थर से कुचकर ग्रामीण की हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

October 18, 2026

Jamshedpur: ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

October 18, 2026
Recent Post

Jharkhand: डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार टाला

October 18, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में पत्थर से कुचकर ग्रामीण की हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

October 18, 2026

Jamshedpur: ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

October 18, 2026

CM हेमंत ने अपने पैतृक गांव नेमरा में अपनी मां रूपी सोरेन का किया श्राद्ध भोज, बाबा रामदेव समेत हजारों लोग पहुंचे, स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

October 18, 2026

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

October 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group