
Ranchi.झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं. उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर नामक एक छोटे से कस्बे में हुआ था. राज्यपाल ने सोशल साइट ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें. राष्ट्र की प्रगति और जनकल्याण के लिए आपकी समर्पित सेवा अनुकरणीय और प्रेरणादायी है. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूं.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां, शुभकामनाएं और जोहार। मारांग बुरु (झारखंड के आदिवासियों विशेष रूप से संथाल, मुंडा और हो जनजातियों के लिए एक सर्वोच्च देवता हैं) से प्रार्थना करता हूं कि वह आपको उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र प्रदान करें.
झारखंड भाजपा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं और उन्हें “आधुनिक भारत के शिल्पकार” की संज्ञा दी.मरांडी ने कहा, “पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान भारत ने सड़क, रेल, हवाई संपर्क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रक्षा सहित हर क्षेत्र में प्रगति की है और यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि वह आधुनिक भारत के शिल्पकार हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के दौरान 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं. राज्य भाजपा ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा पखवाड़ा’ नामक 15 दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत की है.
