


New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अगस्त से जापान और चीन की यात्रा पर जा सकते हैं. सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अपनी यात्रा के पहले चरण में, मोदी जापान के अपने समकक्ष के साथ वार्षिक शिखर वार्ता के लिए जापान जा सकते हैं. जापान से, मोदी के शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन जाने की संभावना है.
अगर मोदी की चीन यात्रा होती है, तो पूर्वी लद्दाख में सीमा गतिरोध के बाद यह चीन की उनकी पहली यात्रा होगी. एससीओ शिखर सम्मेलन 31 अगस्त से एक सितंबर तक आयोजित होगा. मोदी की जापान और चीन की प्रस्तावित यात्रा के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.



