Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»PM Modi’s roadshow in Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची में तीन किलोमीटर का रोड शो किया, भीड़ ‘मोदी जिंदाबाद’ नारे लगाती दिखी
    Elections

    PM Modi’s roadshow in Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची में तीन किलोमीटर का रोड शो किया, भीड़ ‘मोदी जिंदाबाद’ नारे लगाती दिखी

    News DeskBy News DeskNovember 10, 2024Updated:November 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनावी राज्य झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को तीन किलोमीटर का रोड शो किया. इस दौरान हजारों लोग उनकी एक झलक पाने के लिए सड़क किनारे खड़े देखे गए. खुले वाहन में सवार प्रधानमंत्री ने भीड़ की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन किया. प्रधानमंत्री को देखकर भीड़ ‘मोदी जिंदाबाद’ नारे लगाती दिखी. यह प्रधानमंत्री का यहां दूसरा रोड शो था.

    Jharkhand: झारखंड में एक माह के भीतर 42,000 से अधिक सहिया को मिलेगा टैबलेट

    इससे पहले तीन मई को उन्होंने रोड शो किया था. कड़े सुरक्षा इंतजाम और भारी पुलिसबलों की तैनाती के बीच यह रोड शो ‘ओटीसी ग्राउंड’ से शुरू हुआ जो न्यू मार्केट चौक पर समाप्त हुआ है. रोड शो से पहले प्रधानमंत्री ने दो रैलियों को संबोधित किया जिनमें एक बोकारो और दूसरी गुमला में हुई. रैलियों में उन्होंने राज्य के सर्वांगीण विकास का वादा किया.

    बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने अपने मोबाइल फोन में रोड शो की झलकियों को कैद कर अपना उत्साह जाहिर किया. रोड शो के मद्देनजर रांची में सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक निषेधाज्ञा लागू की गई थी. साथ ही, अपराह्न दो बजे से रात आठ बजे तक राज्य की राजधानी में सभी छोटे और बड़े मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया था. जिला प्रशासन ने बिरसा मुंडा हवाई अड्डे और सहजानंद चौक के बीच 200 मीटर के दायरे में ‘उड़ान निषेध क्षेत्र’ घोषित कर दिया. कार्यक्रम की अवधि के दौरान इस क्षेत्र में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और ‘हॉट एयर बैलून’ उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया था. झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 13 नवंबर और 20 नवंबर को होना है, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी.

    Jamshedpur: परसुडीह प्रमथ नगर में बंग बंधु संस्था ने सड़क, नाला और पेयजल की समस्या को लेकर किया धरना प्रदर्शन, 15 दिनों का दिया अल्टीमेटम

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    PM Modi's roadshow in Ranchi: Prime Minister Narendra Modi did a three kilometer road show in Ranchi the crowd was seen raising slogans of 'Modi Zindabad'
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: झारखंड में एक माह के भीतर 42,000 से अधिक सहिया को मिलेगा टैबलेट

    April 12, 2026

    Jamshedpur: परसुडीह प्रमथ नगर में बंग बंधु संस्था ने सड़क, नाला और पेयजल की समस्या को लेकर किया धरना प्रदर्शन, 15 दिनों का दिया अल्टीमेटम

    April 12, 2026

    Jharkhand: सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से 70 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार

    April 12, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: झारखंड में एक माह के भीतर 42,000 से अधिक सहिया को मिलेगा टैबलेट

    April 12, 2026

    Jamshedpur: परसुडीह प्रमथ नगर में बंग बंधु संस्था ने सड़क, नाला और पेयजल की समस्या को लेकर किया धरना प्रदर्शन, 15 दिनों का दिया अल्टीमेटम

    April 12, 2026

    Jharkhand: सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से 70 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार

    April 12, 2026

    Bihar New Government : बिहार में नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया 13 अप्रैल के बाद शुरू होगी, भाजपा नेता अपने ‘पहले मुख्यमंत्री’ को लेकर उत्साहित

    April 12, 2026

    Aasha Bhoshle: दिग्गज गायिका दिवंगत लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा भोसले का निधन

    April 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group