Site icon Lahar Chakra

Police Duty Meet: ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट आज से रांची में,  पैरामिलिट्री व सुरक्षा एजेंसियों के जांबाज दिखायेंगे अपना हुनर

Ranchi. ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट का शुभारंभ 10 फरवरी को रांची के खेलगांव स्टेडियम में दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. 15 फरवरी तक देश के कई राज्यों की पुलिस टीम के अलावा पैरामिलिट्री व सुरक्षा एजेंसियों के जांबाज अनुसंधान, राइफल-रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता, पुलिस वीडियोग्राफी और बैंड प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाएंगे.

झारखंड के राज्यपाल प्रतियोगिता का उदघाटन करेंगे. जबकि समापन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित रहेंगे. प्रतियोगिता में पुलिस और अर्ध सैनिक संगठन के कुल 1228 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं. इनमें 1160 पुरुष व 68 महिला प्रतिभागी हैं. ड्यूटी मीट में डॉग स्क्वायड की 21 टीमें भी हिस्सा ले रही हैं, जिसमें 128 श्वान हैं. प्रतियोगिता के लिए 45 निर्णायक मंडली बनायी गयी है.

Exit mobile version