Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»चाईबासा में पुलिस ने मिनी नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, तीन आरोपी फरार
    Crime

    चाईबासा में पुलिस ने मिनी नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, तीन आरोपी फरार

    News DeskBy News DeskJanuary 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    चाईबासा. जिला पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गंजड़ा टोला (हाथीबासा) में की गई छापेमारी में यह फैक्ट्री पकड़ी गई, जहां ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली अंग्रेजी शराब बनाई जा रही थी.

    पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक को 7 जनवरी 2026 को गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के अनुसार, मोटु जोजो नामक व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपने घर में अवैध रूप से नकली अंग्रेजी शराब का निर्माण कर रहा था. सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया.

    गठित टीम ने मोटु जोजो के आवास पर दबिश दी. मौके से तैयार नकली शराब के साथ-साथ उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा स्पिरिट, खाली बोतलें, विभिन्न कंपनियों के फर्जी रैपर (स्टीकर) और बोतलें सील करने के उपकरण बरामद किए गए. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि शराब की बोतलों पर लगाने के लिए झारखंड सरकार का लोगो लगा फर्जी स्टीकर भी भारी मात्रा में मिला है.

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    पुलिस ने मौके से विधिवत रूप से तैयार शराब और कच्चा माल जब्त किया. इसमें MC Dowell (180ml) की 45 बोतलें और Royal Stag (375ml) की 19 बोतलें शामिल हैं. इसके अतिरिक्त, 8 लीटर कच्चा स्पिरिट भी बरामद किया गया.

    छापेमारी में 4 बोरा खाली बोतलें, विभिन्न कंपनियों के 10 बंडल स्टीकर, और 2 बोरा बोतलों के ढक्कन भी जब्त किए गए. झारखंड सरकार का लोगो लगा एक बंडल फर्जी स्टीकर भी मिला है. बोतल सील करने वाला लकड़ी का हथौड़ा और एक स्कूटी भी बरामद की गई है.

    JPSC Dicision: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत सभी प्रस्तावित परीक्षाओं पर अगले आदेश तक लगी रोक

    इस मामले में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 07/26, दिनांक 07.01.2026 दर्ज किया गया है. आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023) की धारा 274, 275, 292 और उत्पाद अधिनियम की धारा 47(a) के तहत मामला दर्ज किया गया है. तीनों नामजद अभियुक्त फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chaibasa Police mini fake liquor factory three accused
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: बागबेड़ा में सरकारी संपत्तियों की अवैध खरीद-बिक्री,अतिक्रमण एवं अवैध भवन निर्माण,फिर भी झारखंड राज्य आवास बोर्ड प्रशासन खामोश!

    July 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पूर्णिमा साहू ने जलजमाव वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    July 19, 2026

    Seraikella-Kharsawan: कपाली ओपी क्षेत्र में देर रात पुलिस अधीक्षक ने किया औचक रात्रि गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    July 12, 2026
    Recent Post

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    July 23, 2026

    JPSC Dicision: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत सभी प्रस्तावित परीक्षाओं पर अगले आदेश तक लगी रोक

    July 23, 2026

    Railway: लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रेन दुर्घटना टली, रेल पटरी पर रखा था लोहे का पाइप, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

    July 23, 2026

    NEET प्रश्नपत्र लीक मामले पर PM Modi बोले: युवाओं का हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, उनके भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शेंगे

    July 23, 2026

    Share Bazar: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल से शेयर बाजार गिरा, सेंसेक्स,निफ्टी में गिरावट

    July 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group