Site icon Lahar Chakra

रांची के कार्तिक उरांव फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने कराई परेड…

Ranchi : रांची के कार्तिक उरांव फ्लाईओवर पर बाइक से खतरनाक स्टंट करने वाले युवक कासिफ उर्फ हंटर उर्फ राइडर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने उसे स्टंट किए गए फ्लाईओवर पर सार्वजनिक रूप से परेड करवाई, ताकि यह एक सख्त संदेश बने.
क्या है मामला?

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा हाल ही में सिरम टोली फ्लाईओवर का उद्घाटन किया गया था, जिससे रांचीवासियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिली. लेकिन रात होते ही कुछ युवक इस फ्लाईओवर को स्टंट का अड्डा बना लेते हैं. ऐसा ही एक एक युवक ने कुछ दिन पहले फ्लाईओवर पर खतरनाक बाइक स्टंट कर किया. उसके स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया. सूचना मिलने पर पुलिस ने पहले बाइक को बरामद कर लिया था, लेकिन युवक फरार था. छानबीन में पता चला कि उसने बाइक को एक अन्य व्यक्ति के घर में छिपाकर रखा था.

स्टंटबाजों की बढ़ती दुस्साहसी हरकतों पर परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए ट्रैफिक एसपी को निर्देश दिया कि ऐसे युवकों की पहचान कर तुरंत कार्रवाई करें और उन्हें परिवहन नियमों की जानकारी दें. इसके साथ ही स्टंट करने वालों को कानूनी सजा भी दी जाए. इसी लिए इस परेड के माध्यम से पुलिस ने ऐसे लोगों को यह साफ किया है कि फ्लाईओवर पर स्टंट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

इस कार्रवाई के दौरान कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, सदर डीएसपी संजीव बेसरा, यातायात डीएसपी प्रमोद केशरी, चुटिया थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत, और कोतवाली ट्रैफिक इंस्पेक्टर मौजूद थे.

Exit mobile version