Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur : पांच फरार नक्सलियों के घरों पर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाये

Jamshedpur. जमशेदपुर पुलिस ने एमजीएम थाना क्षेत्र के एक मामले में सात साल से फरार चल रहे दो लाख के इनामी नक्सली समेत पांच के घर के बाहर इश्तेहार चिपकाया है. साथ ही परिजनों समेत आसपास के लोगों को उन्हें कोर्ट में प्रस्तुत होने को कहा है. अगर नक्सली पुलिस या कोर्ट के समक्ष सरेंडर नहीं करते तो सभी के घरों की कुर्की की जायेगी.

एमजीएम थाना के एसआई अमियल एक्का ने पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले के बेलपहाड़ी थाना क्षेत्र निवासी मंगल उर्फ मंगल सिंह सरदार, गोपीबल्लभपुर थाना क्षेत्र निवासी मालती उर्फ माला, बांकुड़ा थाना क्षेत्र निवासी रंजीत पाल उर्फ राहुल उर्फ नितिन, सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र निवासी विरेन सिंह उर्फ सागर सिंह उर्फ रवि सिंह और बोकारो के जगेश्वर बिहार थाना क्षेत्र निवासी अतुल उर्फ प्रकाश महतो उर्फ पिंटू के घर जाकर इश्तेहार चिपकाया है.

सरकार ने प्रकाश महतो और विरेन पर दो-दो लाख का इनाम रखा है. वहीं मालती मुर्मू समेत अन्य पर भी उचित इनाम की घोषणा की गयी है. सभी असीम मंडल के दस्ते से जुड़े हुए हैं.

Exit mobile version