Site icon Lahar Chakra

रांची में कांग्रेस भवन का घेराव करने जा रही BJP महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं पर पुलिस का बल प्रयोग

Ranchi : PM नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ अपशब्द कहे जाने के विरोध में झारखंड BJP महिला मोर्चा ने सोमवार को रांची में जोरदार प्रदर्शन किया. BJP की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जयपाल सिंह स्टेडियम से आक्रोश मार्च निकाला और प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को घेरने की कोशिश की. पुलिस ने उन्हें रांची विश्वविद्यालय के मेन गेट के पास रोक दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी महिलाओं की पुलिस के साथ तीखी झड़प हुई. कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की.

BJP महिला मोर्चा ने ‘वोट अधिकार यात्रा’ के दौरान दरभंगा में पीएम मोदी की मां के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में यह प्रदर्शन किया. मार्च में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता शामिल थे. पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा.

दरभंगा में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा नामक व्यक्ति ने मंच से पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी. इसका वीडियो वायरल होने के बाद BJP ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधा और इसे उनकी सियासी संस्कृति का हिस्सा बताया. BJP इस मुद्दे को मतदाताओं के बीच भावनात्मक और नैतिक आधार पर उठा रही है.

Exit mobile version