Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»जिस पार्टी को खून-पसीने से सींचा, उसमें मेरे साथ राजनीति हुई…चंपाई ने भाजपा में जाने की वजह बतायी
    Headlines

    जिस पार्टी को खून-पसीने से सींचा, उसमें मेरे साथ राजनीति हुई…चंपाई ने भाजपा में जाने की वजह बतायी

    News DeskBy News DeskAugust 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने से पहले अपनी बात रखी. उन्होंने भाजपा में शामिल होने की वजह बतायी. चंपाई सोरेन ने शुक्रवार को रांची में कहा कि खून-पसीना बहाकर हमने जिस संगठन को खड़ा किया, उस संगठन में मेरे साथ राजनीति हुई. मैंने तभी कह दिया था कि हम ऐसी पार्टी में नहीं रह सकते, जहां अपनी पीड़ा भी न बता सकें. एक बार मेरे मन में आया कि मैं राजनीति छोड़ दूं, संन्यास ले लूं. फिर सोचा कि नया संगठन बनाऊंगा. यह भी सोचा कि अगर कोई अच्छा साथी मिला, तो झारखंड की बेहतरी के लिए सक्रिय राजनीति करूंगा. मुझे साथी मिल गया. बड़ा दल मिल गया.

    भारतीय जनता पार्टी की आज मैं सदस्यता ले रहा हूं. पहले जैसे झारखंड के लिए लड़ा था, उसी तरह से अब आदिवासियों के अस्तित्व की रक्षा की लड़ाई लड़ूंगा. जनमुद्दों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखूंगा. चंपाई सोरेन ने माना कि बांग्लादेशी घुसपैठ एक ज्वलंत मुद्दा है झारखंड में. उन्होंने कहा कि किसी और पार्टी में रहकर वह इस मुद्दे को नहीं उठा सकते थे. इसको रोकने के लिए कोई काम नहीं कर सकते थे. इसलिए उन्होंने भाजपा को चुना. कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर विश्वास है. झारखंड का विकास करना है.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड के आदिवासियों के अस्तित्व को बचाना है. मूलवासियों के अस्तित्व को बचाना है. झारखंड बड़ा धनी प्रदेश है. इस प्रदेश को हम संवारेंगे. यही मेरे मन में आया. काफी विचार-विमर्श करने के बाद अब मैं भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहा हूं. चंपाई सोरेन ने कहा कि मैंने पहले ही तय कर लिया था कि जिस संगठन को मैंने खून-पसीने से सींचा, उस संगठन को तोड़ूंगा नहीं.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Champai told the reason for joining BJP Politics happened with me in the party which I nurtured with my blood and sweat
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group