Lahar Chakra

असम के चाय बागान में राजनीति! पीएम मोदी ने चाय पत्तियां तोड़ीं, सेल्फी खिंचाई, कल्पना सोरेन भी पहुंचीं, मजदूरों से की बात

Dibrugarh. असम में विधानसभा चुनाव है। राजनीतिक दलों के नेता जनता के बीच पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह-सुबह असम के डिब्रूगढ़ पहुंच गए. वहां चाय बागान में मौजूद महिलाओं से मुलाकात की.

पीएम ने इसके अलावा उनके अनुरोध पर एक सेल्फी भी खिंचाई. पीएम मोदी ने चाय बगान की तस्वीरें अपने एक्स हैंडल पर शेयर की हैं.

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी पहुंची
चबुआ विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी भूबेन मुरारी के पक्ष में सांसद जोबा माझी और विधायक कल्पना सोरेन ने प्रचार प्रसार किया। इस दौरान झामुमो के दोनों स्टार प्रचारकों ने प्रत्याशी भुबेन मुरारी के पक्ष में वोट की अपील की।

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और सिंहभूम की सांसद जोबा माझी प्रचार अभियान के दौरान चबुआ विधानसभा क्षेत्र स्थित चाय बागान में कार्यरत मजदूरों से बातचीत कर उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

Exit mobile version