Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»West Bengal में आलू व्यापारियों की हड़ताल खत्म, 35-40/किग्रा बिक रहे आलू की कीमतों में नरमी आने के संकेत
    Bihar

    West Bengal में आलू व्यापारियों की हड़ताल खत्म, 35-40/किग्रा बिक रहे आलू की कीमतों में नरमी आने के संकेत

    News DeskBy News DeskJuly 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata. पश्चिम बंगाल के कृषि विपणन मंत्री बेचाराम मन्ना ने कहा कि राज्य में आलू व्यापारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को खत्म हो गई और आलू 25 जुलाई से बाजारों में उपलब्ध होंगे. अन्य राज्यों में आलू निर्यात करने में राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन की ओर से होने वाले कथित उत्पीड़न के विरोध में 21 जुलाई को हड़ताल शुरू हुई थी.

    पश्चिम बंगाल सरकार ने हड़ताल के प्रभाव को कम करने के लिए बुधवार को दिन में सस्ती कीमतों पर आलू बेचने के लिए स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की मदद लेने का निर्णय लिया था. हालांकि, हड़ताल खत्म होने के बाद आपूर्ति सामान्य होने पर इस उपाय को सख्ती से लागू नहीं किया जा सकेगा. मन्ना ने कहा, “आलू व्यापारियों की हड़ताल खत्म हो गई है और उन्होंने सरकार को अन्य राज्यों में निर्यात करने से पहले स्थानीय बाजार में आलू की कीमतें कम करने में मदद करने का आश्वासन दिया है.”

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    इससे पहले मन्ना ने कहा था कि व्यापारियों की हड़ताल के कारण आलू की आपूर्ति बाधित न हो, इसलिए स्वयं सहायता समूहों की मदद लेने का निर्णय लिया गया है और सरकार पिछले कुछ दिन से इसकी बढ़ती कीमतों को कम करने के लिए उपाय कर रही है. मन्ना ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘आलू की स्थिर आपूर्ति बनाए रखने के लिए सरकार ने सुफल बांग्ला नेटवर्क के साथ एसएचजी को शामिल करने का निर्णय लिया है, जिसके लगभग 500 निर्धारित या सचल बिक्री केंद्र हैं. हम ‘कोल्ड स्टोरेज’ में अपने 20 प्रतिशत आलू का उपयोग करेंगे. कोल्ड स्टोरेज इकाइयों से वे 26 रुपये प्रति किलोग्राम पर आलू की आपूर्ति करेंगे. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आपूर्ति बाधित न हो.’’

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल में अधिकारियों को आलू समेत सब्जियों की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया था. जमाखोरी रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित ‘कार्य बल’ बाजारों में छापेमारी कर रहा है. इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि इससे बाजार में आलू की कीमतें थोड़ी कम हो गई हैं, लेकिन व्यापारियों की हड़ताल से आलू की आपूर्ति बाधित हो सकती है. बाजारों में आलू का खुदरा मूल्य 35 रुपये से लेकर 38 रुपये प्रति किलोग्राम तक है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    potato prices are selling at Rs 35-40/kg Potato traders' strike ends in West Bengal signs of softening
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group