Site icon Lahar Chakra

Potka Crime: रात के अंधेरे में घर की खिड़की से घुसकर महिलाओं पर हमला, वृद्ध की मौत, दो युवती गंभीर, कोवाली की घटना, तीन लोगों पर मामला दर्ज

Potka. कोवाली थाना क्षेत्र के पोडाडीहा पंचायत अंतर्गत चांपी गांव मे अज्ञात अपराधियों ने रात के अंधेरे में एक ही परिवार के तीन महिला सदस्यों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें वृद्ध महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है जबकि दो युवती गंभीर रूप से घायल है. सभी के चेहरे पर हमला किया गया है. मृतका की पहचान निराशी सरदार (64) के रूप में की गयी है. घायलों में गुलाबी सरदार और संध्या सरदार शामिल है.

दोनों को इलाज के लिए जमशेदपुर ले जाया गया. यहां से रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है. परिजनों जमीन विवाद का आरोप लगाया है. मृतका की बेटी के गीता सरदार के बयान पर तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

डीएसपी संदीप भगत ने मामले की जांच की. इस दौरान खोजी कुत्तों का भी सहारा लिया गया. फिलहाल किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है. इस दौरान कोवाली थाना के एसआई एम अंसारी भी मौजूद थे.

Exit mobile version