Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Elections»Potka Election: पोटका विस से झामुमो प्रत्याशी संजीव सरदार ने किया नामांकन, कहा, जनता का प्यार और आशीर्वाद उन्हें मिलेगा
Elections

Potka Election: पोटका विस से झामुमो प्रत्याशी संजीव सरदार ने किया नामांकन, कहा, जनता का प्यार और आशीर्वाद उन्हें मिलेगा

News DeskBy News DeskOctober 22, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. पोटका विधानसभा सीट से झामुमो के प्रत्याशी और वर्तमान विधायक संजीव सरदार ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया. नामांकन से पूर्व संजीव सरदार ने सुबह पोटका-कोवाली क्षेत्र के हरिणा मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. इसके बाद हजारों समर्थकों के साथ वे गाजे-बाजे के साथ साकची आमबागान मैदान पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जोरदार नारेबाजी की. संजीव सरदार ने नामांकन जुलूस के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया. जुलूस में बड़ी संख्या में जनता और पार्टी कार्यकर्ता नजर आये. साकची आमबागान मैदान से समर्थकों के साथ गाजे-बाजे के साथ पैदल चलते हुए संजीव सरदार उपायुक्त कार्यालय करीब दोपहर 2:25 बजे पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन के बाद संजीव सरदार ने पोटका विधानसभा में किये गये विकास कार्यों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. उन्हें भरोसा है कि जनता का प्यार और आशीर्वाद एक बार फिर उन्हें मिलेगा.

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

November 11, 2026

RAILWAY NEWS: दीपावली-छठ पर रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए SECR का बड़ा इंतजाम, 24 घंटे निगरानी को डिजिटल वार रूम

November 11, 2026
Recent Post

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

November 11, 2026

RAILWAY NEWS: दीपावली-छठ पर रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए SECR का बड़ा इंतजाम, 24 घंटे निगरानी को डिजिटल वार रूम

November 11, 2026

CHANDIL NEWS: दीपावली मिलन समारोह में मारवाड़ी घूमर पर जमकर थिरकीं महिलाएं, भजनों और बॉलीवुड गीतों ने बांधा समां

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टीएमएच में मरीजों और परिजनों को मिलेगी मुफ्त ‘सेवा सवारी’, चार नई सुविधाओं की शुरुआत

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group