Site icon Lahar Chakra

Potka: डोभा में डूबकर दो मासूम बच्चों की मौत; दोनों बच्चों की मौत से परिवार व गांव में मचा कोहराम, जानें कैसे हुआ हादसा

Potka. पोटका की हरिणा पंचायत के फूलझरी गांव में शनिवार को बड़ा हादसा सामने आया. इस हादसे ने हर किसी को गमगीन कर दिया. यहां डोभा में डूबकर दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है. घटना शनिवार दोपहर लगभग एक बजे की है. रस्मिता सरदार (3 वर्ष) और आशीष सरदार (डेढ़ वर्ष) दोनों मासूम बच्चे बतख देखने के लिए घर से थोड़ी दूर स्थित डोभा (छोटा तालाब ) के पास गए थे. इसी दौरान पैर फिसलने से दोनों डोभा में गिर गए और दोनों की मौत हो गयी. दोनों चचेरे भाई-बहन थे. दोनों बच्चों की मौत से परिवार व गांव में कोहराम मच गया है.

जानकारी के अनुसार फूलझरी गांव निवासी संजीत सरदार की बेटी रस्मिता सरदार और उसके छोटे भाई राजेश सरदार का पुत्र आशीष सरदार दोपहर को घर के पास खेल रहे थे. उस समय बच्चों की मां घर में खाना बना रही थी. दोनों बच्चे खेलते-खेलते बत्तख देखने घर से थोड़ी दूर डोभा के पास चले गये. इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई. इसी दौरान दोनों बच्चे डोभा में गिर गये और डूब गये. कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों को डोभा में देखा. मामले की जानकारी परिजनों को दी गयी. इसके बाद दोनों बच्चों को पानी से निकालकर तारा सेवा सदन हाता लाया गया. यहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चे को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है.

Exit mobile version