Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»National:प्रधानमंत्री के प्रचार पर 38 करोड़ और देश की बेटी पर मात्र 70 लाख, बेशर्म है भाजपा सरकार: डॉ. अजय
Headlines

National:प्रधानमंत्री के प्रचार पर 38 करोड़ और देश की बेटी पर मात्र 70 लाख, बेशर्म है भाजपा सरकार: डॉ. अजय

News DeskBy News DeskAugust 8, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

 

जमशेदपुर.

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को मात्र 100 ग्राम ज्यादा वजन होने के कारण महिला कुश्ती 50 किग्रा से अयोग्य घोषित कर दिए जाने पर पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. अजय कुमार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रचार पर 38 करोड़ रुपये खर्च किए जाते है. जिसकी कहीं कोई चर्चा नहीं होती है. वहीं देश की बेटी विनेश फोगाट जिसने विश्व स्तर पर देश का मान व गौरव बढ़ाया है. सरकार दवारा उसको दी गई आर्थिक सहयोग जो मात्र 70.45 लाख के संबंध में संसद के पटल पर खेल मंत्री मनसुख मांडवीय द्वारा जिस प्रकार ढ़िढ़ोरा पीटा गया वो ना सिर्फ शर्मनाक है बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण भी है.

Railway: रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, रिग्रेट की स्थिति, पर खाली जा रही स्पेशल ट्रेनें, यह है वजह

उन्होंने कहा कि पेरिस ओलंपिक में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के ज्यादा वजन के कारण अयोग्य करार दिए जाने के जब पूरा देश में शोक में डुबा है, दुखी है. ऐसे समय पर देश के खेल मंत्री मनसुख मांडवीय द्वारा संसद में विनेश फोगाट को सरकार द्वारा अब तक दिए गए आर्थिक मदद की बखान करना मोदी सरकार की घटिया मानसिकता को दर्शाता है.
डॉ. अजय ने कहा कि ऐसे मौके पर मंत्री को चाहिए की वो पेरिस ओलंपिक परिषद के समक्ष अपने देश की बेटी विनेश फोगाट का मजबूती से पक्ष रखते हुए सिल्वर मेडल के लिए दावेदारी पेश करना चाहिए था. क्योंकि सेमीफाइनल तक विनेश का वजन सही था, ऐसे में सिल्वर मेडल पर उसका पूरा हक बनता है. फाइनल में वजन ज्यादा होने के कारण पूरे खेल से बाहर कर दिया जाना कहीं से उचित नहीं है. इसके लिए देश के खेल मंत्री को ओलंपिक परिषद के समक्ष दृढ़ता से अपना पक्ष रखना चाहिए.

जांच होनी चाहिए कहां हुई चूक

उन्होंने कहा कि स्वर्ण पदक से मात्र एक कदम दूर पर इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई ? क्यों इसका ध्यान नहीं रखा गया ? इसके लिए कौन जिम्मेवार है ? इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृति ना हो.

Muhurat Trading: विशेष मुहूर्त कारोबार में शेयर बाजार ने हिंदू कैलेंडर वर्ष संवत 2083 की मजबूत शुरुआत

उन्होंने कहा कि भारतीय ओलंपिक दल में पांच पहलवान जिसमें चार महिला एवं एक पुरूष पहलवान शामिल थे. वहीं इनकी देख रेख के लिए आठ कोच एवं चार सहायक कुल 17 लोगों की टीम थी.

खोटा सिक्का कहने वाले की बोलती बंद

डॉ. अजय ने कहा कि भारत की बेटी विनेश फोगाट के शान में जो लोग आज कशिदे पढ़ रहे है. उन्हीं लोगों द्वारा इस बेटी को खोटा सिक्का कहा गया था और अपनी मांगों को लेकर जंतर मंतर पर बैठी विनेश के साथ बतमीजी की गई थी. लेकिन विनेश फोगाट ने अपना दिल बड़ा कर सब कुछ भुलाकर तमाम विपरित परिस्थितियों के बावजूद विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से ना सिर्फ भारत का गौरव व मान बढ़ाया बल्कि खोटा सिक्का कहने वालों को करारा जवाब भी दिया है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, रिग्रेट की स्थिति, पर खाली जा रही स्पेशल ट्रेनें, यह है वजह

November 8, 2026

Muhurat Trading: विशेष मुहूर्त कारोबार में शेयर बाजार ने हिंदू कैलेंडर वर्ष संवत 2083 की मजबूत शुरुआत

November 8, 2026

Tata Steel को माडा के नोटिस पर दखल देने से jharkhand Highcourt का इनकार, जानें मामला?

November 8, 2026
Recent Post

Railway: रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, रिग्रेट की स्थिति, पर खाली जा रही स्पेशल ट्रेनें, यह है वजह

November 8, 2026

Muhurat Trading: विशेष मुहूर्त कारोबार में शेयर बाजार ने हिंदू कैलेंडर वर्ष संवत 2083 की मजबूत शुरुआत

November 8, 2026

Tata Steel को माडा के नोटिस पर दखल देने से jharkhand Highcourt का इनकार, जानें मामला?

November 8, 2026

Ghatsila: बहरागोड़ा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना के बाद हत्या का आरोप

November 8, 2026

Jamshedpur: दीपावली पर बच्चों के लिए मिठाई-फल लेकर घर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

November 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group