Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»प्रशांत किशोर इवेंट मैनेजर हैं, खुद को परखने मैदान में उतरे हैं : शाहनवाज
    Bihar

    प्रशांत किशोर इवेंट मैनेजर हैं, खुद को परखने मैदान में उतरे हैं : शाहनवाज

    News DeskBy News DeskJanuary 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    भागलपुर. भागलपुर में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशांत किशोर इवेंट मैनेजमेंट के आदमी हैं. अब उनकी फंडिंग बन्द हो गई है. इसलिए खुद को मैदान में परखने के लिए उतरे हैं, लेकिन फ्लॉप हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि 144 साल बाद प्रयागराज में कुंभ मेला का अद्भुत संयोग आया है. सैयद शाहनवाज हुसैन ने भागलपुर वासियों से अपील किया कि आप लोग इस बार कुंभ मेला में जरूर जाएं कोई दिक्कत और परेशानी हो तो मुझे फोन करें या मेरा नाम बताएं तो धार्मिक यात्रा आसान हो जाएगी.

    उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा. नीतीश कुमार की नेतृत्व में बिहार में विकास की गंगा बहेगी और बह रही है. 2025 में हम लोग राजद और कांग्रेस का पूरी तरह सफाया कर देंगे. उन्होंने विधानसभा चुनाव में 225 सीट जीतने का दावा किया. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की अंग्रेजी कमजोर है. हाईजैक शब्द को लेकर उन्होंने कहा कि सिर्फ उनको यही शब्द आता है लेकिन इसका मतलब क्या होता है उन्हें पता नहीं है. थोड़ी अंग्रेजी मजबूत करें. उनके पार्टी में इतने प्रोफेसर है. उनसे शिक्षा लें.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    उन्होंने कहा कि बिहार में तो पूरी तरह से सुशासन है. किसी गुंडे की हैसियत नहीं है कि बिहार में डकैती, छिनतई और अपहरण की घटना को अंजाम दे दे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एनडीए के नेता है. उनका नेतृत्व है और उनके नेतृत्व में हम लोग सब काम कर रहे हैं. दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि दिल्ली चुनाव में भाजपा दो तिहाई बहुमत से जीतेगी. मुख्यमंत्री आतिशी, सिसोदिया और केजरीवाल अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएंगे.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    he has entered the field to test himself: Shahnawaz Prashant Kishor is an event manager
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group