
Jamshedpur. जमशेदपुर में Tata Steel और Tata Sons के संस्थापक जमशेदजी नुसेरवानजी टाटा की जयंती 3 मार्च को मनाई जाएगी. जुबली पार्क में विद्युत सज्जा की तैयारियां चल रही हैं. इस कारण पार्क के पास की सड़क 7 मार्च तक बंद कर दी गई है. प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस जवानों को तैनात किया गया है. लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है. संस्थापक दिवस पर लाखों लोगों के जुटने की संभावना है. इसके लिए सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए हैं.
इसके लिए जुबिली पार्क में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. पार्क में लाइटिंग लगाने का काम शुरू कर दिया गया है, जिसमें बंगाल के कारिगरों ने तेजी से काम शुरू कर दिया है.पार्क के सभी पेड़ों और एरिया में एलईडी लाइटिंग की जा रही है, जिसमें बच्चों के लिए विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की गई है.
पार्क में वाहनों के प्रवेश पर रोक
जुबली पार्क से होकर दो पहिया और चार पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है. इस सड़क को 21 फरवरी से ही बंद किया गया है. यह 7 मार्च तक प्रभारी रहेगा. अचानक से ऐसा किए जाने से वाहन चालकों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. अब जाम की भी समस्या उत्पन्न हो रही है.
अब वाहन चालकों को साकची की तरफ जाने के लिए कीनन स्टेडियम वाली सड़क का उपयोग करना पड़ रहा है. ऐसे में वाहनों की संख्या बढ़ जाने से जाम जैसी समस्या से लोगों को परेशानी हो रही है.
