Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»राष्ट्रपति मुर्मू ने श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की, करीब 30मिनट रहीं, ग्रांड रोड’ में एक किलोमीटर की दूरी पैदल तय कीं
    Headlines

    राष्ट्रपति मुर्मू ने श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की, करीब 30मिनट रहीं, ग्रांड रोड’ में एक किलोमीटर की दूरी पैदल तय कीं

    News DeskBy News DeskDecember 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Puri. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. राष्ट्रपति ने ‘ग्रांड रोड’ में एक किलोमीटर की दूरी पैदल तय की. जब राष्ट्रपति आम श्रद्धालु की तरह सड़क से जा रही थीं तो सैकड़ों लोग सड़क के दोनों ओर खड़े हो गए और उनका अभिवादन किया. मंदिर को कुछ समय के लिए आम लोगों के वास्ते बंद कर दिया गया ताकि राष्ट्रपति मंदिर के गर्भगृह में भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के दर्शन सुलभता से कर सकें.

    राष्ट्रपति के साथ उनकी बेटी इतिश्री मुर्मू, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा, पुरी के सांसद संबित पात्रा और अन्य लोग मौजूद थे. मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुर्मू ने कहा, ‘‘मैंने भगवान से कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की साथ ही देश के लोगों के लिए भी प्रार्थना की तथा उनकी खुशहाली की कामना की.वह मंदिर में करीब 30 मिनट रहीं. मंदिर पहुंचने पर श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने उनका स्वागत किया.

    JAMSHEDPUR NEWS : 7 अगस्त को सिदगोड़ा में आजसू युवा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, 8 अगस्त को निर्मल महतो शहादत दिवस पर कदमा में होगा विशाल कार्यक्रम

    राष्ट्रपति को दर्शन कराने वाले सेवादार राजरतन महापात्रा ने बताया कि उन्होंने गर्भगृह में मत्था टेका और आरती की. राष्ट्रपति ने मंदिर परिसर में मां बिमला और महा लक्ष्मी की भी पूजा-अर्चना की. पुलिस ने बताया कि राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई. मंदिर से राष्ट्रपति मुर्मू शहर में एक अन्य कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हो गईं.

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो के कुंवर बस्ती में आजसू यूथ का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    President Murmu offered prayers at Sri Jagannath Temple stayed for about 30 minutes walked a distance of one kilometer on the 'Grand Road'
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : 7 अगस्त को सिदगोड़ा में आजसू युवा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, 8 अगस्त को निर्मल महतो शहादत दिवस पर कदमा में होगा विशाल कार्यक्रम

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो के कुंवर बस्ती में आजसू यूथ का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS; 25 साल पुरानी परंपरा में बदलाव: इस बार 21 नवंबर को होगी सरयू राय के आवास पर रामार्चा पूजा

    July 26, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS ‘काव्य किरण’ के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सजी कविता, गीत और ग़ज़लों की महफिल, कवियों ने बांधा समा

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :बारीडीह में ‘धुन आर्ट एंड म्यूजिक’ का शुभारंभ, सरयू राय बोले- सुर-ताल का समन्वय जीवन में सफलता की पहचान

    July 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group