Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jharkhand Chunav: मधुपुर से उम्मीदवार मंत्री हफिजुल का पक्ष लेने के आरोप के बाद पीठासीन अधिकारी को हटाया गया, भाजपा सांसद निशिकांत ने की थी शिकायत
    Elections

    Jharkhand Chunav: मधुपुर से उम्मीदवार मंत्री हफिजुल का पक्ष लेने के आरोप के बाद पीठासीन अधिकारी को हटाया गया, भाजपा सांसद निशिकांत ने की थी शिकायत

    News DeskBy News DeskNovember 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Devghar. झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को कहा कि उन्होंने मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार का पक्ष लेने के आरोप में एक पीठासीन अधिकारी के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है.दुबे ने दावा किया कि उनकी शिकायत के बाद अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया. दुबे ने देवघर में संवाददाताओं से कहा, “मैंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार और मंत्री हफीजुल हसन का पक्ष लेने के लिए देवघर जिले के मधुपुर में बूथ संख्या 111 के पीठासीन अधिकारी के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। आयोग ने मेरी शिकायत को गंभीरता से लिया और अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया.

    वहीं देवघर प्रशासन ने कहा कि मतदान स्थल के बहुत पास पाए जाने के बाद अधिकारी को बदल दिया गया. देवघर प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया गया कि बूथ संख्या 111 के पीठासीन अधिकारी को बदल दिया गया है. बयान में कहा गया है, “वेबकास्टिंग कक्ष में निगरानी के दौरान पीठासीन अधिकारी को मतदान स्थल के बहुत करीब पाया गया, जो निर्वाचन आयोग के नियमों का उल्लंघन है और कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही दर्शाता है.

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    बयान में कहा गया है कि निर्वाचन अधिकारी को गहन जांच करने और आवश्यक होने पर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. देवघर के पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने स्पष्ट किया कि अधिकारी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, बल्कि बदला गया है. लकड़ा ने से कहा, अधिकारी को बदल दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है. मामले में कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी. झामुमो ने आरोप लगाया कि अधिकारी को निराधार शिकायत के आधार पर हटाया गया. झामुमो के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, अधिकारी को निराधार शिकायत पर हटाया गया, जो जांच में झूठी साबित होगी. दिलचस्प बात यह है कि निर्वाचन आयोग दुबे की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करता है, लेकिन जब हम शिकायत दर्ज कराते हैं, तो उसकी सुनवाई नहीं होती.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीटों के लिए बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से मतदान जारी है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP MP Nishikant had complained Jharkhand Election: Presiding officer removed after allegations of favouring Madhupur candidate Minister Hafizul
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group