Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»प्रधानमंत्री मोदी आज बनारस से करेंगे रीवा एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण
    Headlines

    प्रधानमंत्री मोदी आज बनारस से करेंगे रीवा एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण

    News DeskBy News DeskOctober 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    भोपाल. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (रविवार) रीवा में नवनिर्मित एयरपोर्ट का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण करेंगे. लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, प्रभारी मंत्री प्रह्लाद पटेल शामिल होंगे.

    जनसम्पर्क अधिकारी शिवप्रसन्न शुक्ल ने बताया कि रीवा एयरपोर्ट परिसर में दोपहर तीन बजे लोकार्पण समारोह आयोजित होगा. प्रधानमंत्री बनारस से वर्चुअल माध्यम से एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे.

    मप्र का छठा एयरपोर्ट

    भोपाल, जबलपुर, खजुराहो, इंदौर और ग्वालियर के बाद रीवा मध्य प्रदेश का छठा एयरपोर्ट है, जिसे डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने लाइसेंस दिया है. इसके अंतर्गत यहां से एयरक्राफ्ट आसानी से उड़ान भर सकेंगे. इस एयरपोर्ट पर उड़ानें शुरू होने से प्रदेश के 65 लाख से ज्यादा लोगों को फायदा होगा. साथ ही रीवा की सीमा से लगे उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लोगों को भी राहत मिलेगी.

    Jamshedpur News :बिष्टुपुर में जदयू की बैठक में सरयू राय ने कहा बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए निगम चुनाव

    उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे क्षेत्र भी होंगे लाभान्वित

    उल्लेखनीय है कि रीवा से मऊगंज, सीधी, सतना, मैहर जिले सीधे जुड़े हुए हैं. इन जिलों के साथ ही उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे लोग भी काम के सिलसिले में रीवा आते हैं. रीवा की आबादी करीब 15 लाख, मऊगंज की 8 लाख, सीधी की 12 लाख, सिंगरौली की 12 लाख और सतना जिले की आबादी 18 लाख है. इन जिलों की जनता को रीवा एयरपोर्ट बनने से सीधा फायदा होगा. एयर कनेक्टिविटी होने से यहां विकास को भी रफ्तार मिलेगी.

    निवेश-टूरिज्म को मिलेगा फायदा

    Jamshedpur News :शहर का सितारा मायानगरी के आसमान में चमका, परसुडीह के विश्वदीप ‘ज़ीस्त’ ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान जी के लिए चर्चित साइलेंट फिल्म “गांधी टॉक्स” में लिखा गीत

    लाइसेंस मिलने के बाद अब रीवा एयरपोर्ट पर फ्लाइट का आना-जाना, यात्रियों और कार्गो सुविधा का विस्तार होगा. इस एयरपोर्ट पर एटीआर-72 विमान संचालित किया जा सकता है. एयरपोर्ट के संचालन से एक ओर पर्यटन को फायदा होगा वहीं दूसरी ओर निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा.

    अगले 50 सालों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया प्लान

    रीवा एयरपोर्ट को अगले 50 सालों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. रीवा से हवाई यात्रा करने वाले यात्री बिना किसी असुविधा के रीवा एयरपोर्ट तक पहुंच सकेंगे. रीवा में पहले से बनाए गए रिंग रोड के चलते सीधी और सतना जिले से यात्रियों का आना-जाना काफी बढ़ गया है. सिंगरौली का पॉवर प्लांट, विंध्य की 29 बड़ी इकाइयां, बेहतरीन हाई-वे, मुकुंदपुर व्हाइट सफारी, बंधावगढ़ नेशनल पार्क, संजय नेशनल पार्क, एशिया का सबसे बड़ा सोलर पावर प्लांट, खूबसूरत जलप्रपात, भगवान श्रीराम की तपोवन भूमि चित्रकूट, मैहर की शारदा मां और सीमेंट के बड़े उद्योग होने से रीवा एयरपोर्ट की महत्वता और भी बढ़ जायेगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Prime Minister Modi will virtually inaugurate Rewa Airport from Banaras today
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :बिष्टुपुर में जदयू की बैठक में सरयू राय ने कहा बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए निगम चुनाव

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :शहर का सितारा मायानगरी के आसमान में चमका, परसुडीह के विश्वदीप ‘ज़ीस्त’ ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान जी के लिए चर्चित साइलेंट फिल्म “गांधी टॉक्स” में लिखा गीत

    February 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

    February 8, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :बिष्टुपुर में जदयू की बैठक में सरयू राय ने कहा बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए निगम चुनाव

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :शहर का सितारा मायानगरी के आसमान में चमका, परसुडीह के विश्वदीप ‘ज़ीस्त’ ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान जी के लिए चर्चित साइलेंट फिल्म “गांधी टॉक्स” में लिखा गीत

    February 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :धुसा–युगल ने अंग्रेजों के खिलाफ दिखाई थी अदम्य वीरता : संजीव सरदार

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :सारथी की अनोखी पहलः मंदिर के फूलों से दिव्यांगों और महिलाओं ने बनाया प्राकृतिक रंग

    February 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group