Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»PM MODI Security: टाटानगर स्टेशन में एक घंटा रहेंगे प्रधानमंत्री तीन लेयर की सुरक्षा, 11 आइएएस प्रतिनियुक्त, यात्री की इंट्री सिर्फ बर्मामाइंस गेट से होगी
    Headlines

    PM MODI Security: टाटानगर स्टेशन में एक घंटा रहेंगे प्रधानमंत्री तीन लेयर की सुरक्षा, 11 आइएएस प्रतिनियुक्त, यात्री की इंट्री सिर्फ बर्मामाइंस गेट से होगी

    News DeskBy News DeskSeptember 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. टाटानगर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा सख्त कर दी गयी है. तीन लेयर की सुरक्षा स्टेशन में की गयी है. स्टेशन के मेन गेट से इंट्री रोक दी गयी है. यात्री बर्मामाइंस के सेकेंड इंट्री से ही प्रवेश करेंगे, जहां से वे लोग प्लेटफार्म नंबर 4 और 5 से ट्रेनों को पकड़ सकते है. प्लेटफार्म नंबर 1, 2, और 3 को पूरी तरह बंद किया गया है. स्टेशन के बाहर पार्किंग वाले एरिया में पीएम मोदी लोगों को संबोधित करेंगे. वहां से वे केंद्र की कई योजनाओं को हरी झंडी दिखायेंगे. केंद्रीय योजनाओं को हरी झंडी दिखाने के दौरान वहां केंद्र सरकार की फंड का भी वितरण करेंगे. पीएम आवास योजना व प्रधानमंत्री कल्याण योजनाओं की राशि को विमुक्त करेंगे. कार्यक्रम में केंद्रीय पदाधिकारियों को भी बुलाया गया है.

    कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को आना था. लेकिन उनका आना टल गया है. अब वे नहीं आयेंगे. रेलवे बोर्ड के चेयरमैन इसमें शामिल होंगे. वे यहां आने के बाद पदाधिकारियों को कई सारी हिदायत दे चुके है. प्रधानमंत्री के अब तक के तय कार्यक्रम के अनुसार करीब एक घंटे तक पीएम मोदी टाटा नगर रेलवे स्टेशन पर रूकेंगे. वे वहां से जनता के बीच जायेंगे. इस दौरान वे पीएम मोदी सारे लोगों से मुलाकात करने के बाद लौट जायेंगे. वे टाटा से गोपाल मैदान जायेंगे. इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर दौरे के मद्देनजर भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. आइएएस अधिकारी रवि जैन, आशीष अग्रवाल, अनिकेत सचान, पीयूष सिन्हा, रीना हांसदा, राजलक्ष्मी, रवि कुमार, दीपेश कुमारी, कृष्णकांत कनवाड़िया, सुलोचना मीना व प्रांजल ढांडा जमशेदपुर के उपायुक्त के नियंत्रणाधीन प्रतिनियुक्त किया गया है. सभी को कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां प्रदान की गयी है. कार्मिक विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है.

    SBI Bank Worker Strike: एसबीआई कर्मचारी संघ ने 25-26 मई को देशव्यापी हड़ताल का किया एलान

    Jharkhand: प्रेम संबंध की वजह से लड़के और लड़की की बेरहमी से हत्या; जांच जारी
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    11 IAS deputed passenger entry will be only from Burmamines Gate PM Modi Security: Prime Minister will stay at Tatanagar station for one hour three layers of security
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    SBI Bank Worker Strike: एसबीआई कर्मचारी संघ ने 25-26 मई को देशव्यापी हड़ताल का किया एलान

    May 19, 2026

    Jharkhand: प्रेम संबंध की वजह से लड़के और लड़की की बेरहमी से हत्या; जांच जारी

    May 19, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, Sensex 366.71 अंक चढ़ा,जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    May 19, 2026
    Recent Post

    SBI Bank Worker Strike: एसबीआई कर्मचारी संघ ने 25-26 मई को देशव्यापी हड़ताल का किया एलान

    May 19, 2026

    Jharkhand: प्रेम संबंध की वजह से लड़के और लड़की की बेरहमी से हत्या; जांच जारी

    May 19, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, Sensex 366.71 अंक चढ़ा,जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    May 19, 2026

    Petrol/Diseal Price Hike: एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल, डीजल के दाम, 90 पैसे प्रति लीटर की और वृद्धि

    May 19, 2026

    2010 बैच के झारखंड कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी सुरेंद्र कुमार झा बने BSF के नए DIG

    May 19, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group