
Jamshedpur. जमशेदपुर के 40 प्राइवेट स्कूलों में मिशन एडमिशन शुरू हो गया है. शनिवार को चयनित बच्चों की सूची जारी कर दी। स्कूलों ने ट्यूशन फीस में बढ़ोतरी कर दी है। चयनित बच्चों के नामांकन की प्रक्रिया 18 जनवरी से ही प्रारंभ हो रही है। लोयोला स्कूल में नामांकन प्रक्रिया को एक ही दिन 18 जनवरी को चयनित बच्चों संग अभिभावकों को परिचय सत्र के लिए बुलाया गया है।
अधिकांश स्कूलों में नामांकन का कार्य 19 से लेकर 21 जनवरी तक है। अब जिला प्रशासन की ओर से जल्द ही आरक्षित बच्चों के चयन की सूची स्कूलों को भेजी जायेगी। इसके बाद इनका भी नामांकन का कार्य प्रारंभ होगा।
