Jamshedpur. पश्चिमी सिंहभूम जिले के घाटकुड़ी रक्षित वन क्षेत्र में पिछले 15 महीनों से बंद पड़ी टाटा स्टील की विजया-टू आयरन ओर खदान को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कंपनी इस खदान का संचालन करने के लिए पहली बार माइन डेवलपर एंड ऑपरेटर (एमडीओ) व्यवस्था लागू करने जा रही है। दिवाली के बाद एमडीओ का चयन होने की संभावना है, जिससे क्षेत्र के खनन, रोजगार और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
अगस्त में हुआ था समझौता
खदान को दोबारा शुरू करने के लिए 31 अगस्त 2026 को जिला प्रशासन और टाटा स्टील लिमिटेड के बीच एक महत्वपूर्ण औपचारिक समझौता हुआ था। इस समझौता पत्र पर जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त मनीष कुमार और टाटा स्टील की ओर से महाप्रबंधक देवाशीष जेना, माइनिंग प्लान एवं प्रोजेक्ट चीफ अवनीष कुमार तथा विजया-टू माइंस के चीफ सह माइंस एजेंट राजीव कुमार ने हस्ताक्षर किए थे।
