Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»परियोजना निदेशक, आईटीडीए ने बोड़ाम प्रखण्ड के सुदूर कोकादसा गांव का किया निरीक्षण
    Headlines

    परियोजना निदेशक, आईटीडीए ने बोड़ाम प्रखण्ड के सुदूर कोकादसा गांव का किया निरीक्षण

    News DeskBy News DeskDecember 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • ग्रामीणों को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए मौके पर भराया गया फॉर्म, सड़क-बिजली की समस्या को लेकर भी जिला प्रशासन संवेदनशील

    जमशेदपुर. उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी बोड़ाम प्रखण्ड के सुदूर दलमा पहाड़ के पास बसे बोंटा पंचायत अंतर्गत कोकादसा गांव का निरीक्षण किया .इस दौरान गांव में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति से अवगत हुए साथ ही छूटे हुए पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया वहीं मौके पर ही सर्वजन पेंशन योजना, झारखण्ड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मनरेगा, कृषि, बागवानी व पशुपालन की योजनायें, डोभा निर्माण आदि के फॉर्म भी ग्रामीणों से भराया गया.गांव में किसी के पास चार चक्का नहीं होने के कारण पात्र लोगों से सीएमईजीपी का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया ताकि आकस्मिक स्थिति में जरूरत पड़ने पर लोगों को आवागमन में आसानी हो .

    निरीक्षण के क्रम में परियोजना निदेशक द्वारा गांव में अवस्थित आंगनबाड़ी केंद्र व प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया.बच्चों के पठन पाठन व उनकी उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, मेन्यू अनुसार मिड डे मील मिल रहा है या नहीं इसकी जानकारी ली साथ ही पूरी व्यवस्था पर संतुष्टि व्यक्त किया.इस दौरान उन्होने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी तथा लाभ लेने के लिए प्रेरित किया.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    सुदूर में गांव होने के कारण परियोजना निदेशक आईटीडीए बाइक से प्रखंड के पदाधिकारियों के साथ पहुंचे थे.उन्होने मौके पर ग्रामीणों की समस्याओं की भी जानकारी ली.बिजली और सड़क को लेकर ग्रामीणों की मांग पर उन्होने बताया कि गांव में बिजली पहुंचाने का कार्य तीर्व गति से चल रहा है, जगह-जगह पोल गिर चुके हैं, दो महीने के भीतर बिजली की सुविधा बहाल करने का जिला प्रशासन का प्रयास है.वहीं सड़क को लेकर लेकर उन्होने बताया कि जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के संज्ञान में है, इसपर भी जल्द यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी .

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ITDA inspected the remote Kokadasa village of Bodam block Project Director
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group