Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Protest Against JSSC: सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग, निकाला मशाल जुलूस, अभ्यर्थियों ने सीएम व जेएसएससी अध्यक्ष का पुतला फूंका
Headlines

Protest Against JSSC: सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग, निकाला मशाल जुलूस, अभ्यर्थियों ने सीएम व जेएसएससी अध्यक्ष का पुतला फूंका

News DeskBy News DeskOctober 6, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता (सीजीएल)-2023 रद्द करने की मांग को लेकर शनिवार को अभ्यर्थियों ने राज्य के सभी जिला मुख्यालयों के समक्ष प्रदर्शन किया. इस मौके पर मशाल जुलूस निकाला गया तथा सीएम व जेएसएससी अध्यक्ष का पुतला दहन किया गया. तीन दिवसीय चरणबद्ध आंदोलन के तहत रांची में जयपाल सिंह स्टेडियम से अभ्यर्थियों ने मशाल जुलूस निकाला. यह जुलूस कचहरी रोड और शहीद चौक होते हुए अलबर्ट एक्का चौक पहुंचा. अभ्यर्थियों ने नारेबाजी करते हुए अलबर्ट एक्का चौक पर सीएम और जेएसएससी अध्यक्ष का पुतला दहन किया.

आज सोशल मीडिया पर विरोध अभियान : झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से निकाले गये मशाल जुलूस का नेतृत्व देवेंद्र नाथ महतो कर रहे थे. चरणबद्ध आंदोलन के तहत पहले दिन मशाल जुलूस निकाल कर अभ्यर्थियों ने अपना विरोध दर्ज किया. आंदोलन को जारी रखते हुए छह अक्तूबर रविवार को अभ्यर्थियों द्वारा एक्स ट्वीटर पर अभियान कैंसिल जेएसएससी सीजीएल चलाया जायेगा. सात अक्तूबर को हजारों छात्रों के हस्ताक्षर व एडमिट कार्ड के साथ डीसी के माध्यम से राज्यपाल, मुख्यमंत्री व अध्यक्ष जेएसएससी के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा. अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि 21 और 22 सितंबर को सीजीएल परीक्षा ली गयी थी. 823 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी. जिसमें परीक्षा से पूर्व ही पेपर लीक कर दिया गया तथा 72 प्रश्न रिपीट किये गये हैं. परीक्षा हर हाल में रद्द होनी चाहिए. मौके पर सीजीएल आंदोलन संयोजक देवेंद्रनाथ महतो, मनोज यादव, कुणाल प्रताप सिंह, विशाल पाल, योगेश चंद्र भारती, चंदन कुमार सहित बड़ी संख्या में अभ्यर्थी और अभिभावक सक्रिय रहे.

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

October 16, 2026
Recent Post

Jharkhand: झारखंड से नालंदा भेजी जा रही थी शराब की खेप, तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर गोलीबारी, सिपाही की मौत

October 16, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा के हरहरगुटु में एटीएम तोड़ते लोहे की रॉड के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group