Site icon Lahar Chakra

Protest For salary: टाटा पावर के जोजोबेड़ा प्लांट गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, नारेबाजी

Jamshedpur.मजदूरों की समस्या को लेकर गुरुवार को एटक ने टाटा पावर के जोजोबेड़ा प्लांट गेट पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व मजदूर नेत अंबुज कुमार ठाकुर ने किया. साथ ही अपनी समस्याओं से कंपनी प्रबंधन को अवगत कराया.

उन्होंने बताया कि ठेकेदार मजदूरों को नियमित रूप से वेतन भुगतान नहीं कर रहे हैं. उनका पीएफ व ईएसआईसी काटे जाने की शिकायत भी आयी है.

उन्होंने बताया कि सभी समस्याओं से प्रबंधन को अवगत कराया गया है और जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की गयी है.

Exit mobile version