Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur फुटबॉल क्लब के ISL से पीछे हटने के Tata Steel के फैसले के खिलाफ साकची में लोगों का फूटा गुस्सा, जोरदार प्रदर्शन

Jamshedpur. टाटा स्टील द्वारा जमशेदपुर एफसी को इंडियन सुपर लीग से वापस लेने के फैसले के खिलाफ जमशेदपुर में प्रशंसकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को लौहनगरी की सड़कों पर खेलप्रेमियों का हुजूम “जेएफसी बचाओ, भारतीय फुटबॉल बचाओ” के नारों के साथ उतर आया। साकची गोलचक्कर पर तख्तियों और बैनरों के साथ फैंस ने जोरदार प्रदर्शन किया। टाटा स्टील द्वारा जमशेदपुर एफसी को इंडियन सुपर लीग से वापस लेने के अप्रत्याशित फैसले के खिलाफ प्रशंसकों का गुस्सा चरम पर है।

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने टाटा प्रबंधन को इस फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए 12 अगस्त तक का समय दिया है। डेडलाइन नजदीक आती देख फैंस ने साकची गोलचक्कर पर एकजुट होकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। द रेड माइनर्स के शेख इमरान ने कहा क‍ि यह क्लब हमारा स्वाभिमान है। पहले बच्चे विदेशी क्लबों की जर्सी पहनते थे, लेकिन आज गर्व से JFC की लाल जर्सी पहनते हैं। इसे खोना बच्चों के सपनों को कुचलने जैसा होगा।

Exit mobile version