Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Puja Special : दीपावली और छठ के लिए 34 स्पेशल ट्रेनों को मिलेगा अवधि विस्तार
Headlines

Puja Special : दीपावली और छठ के लिए 34 स्पेशल ट्रेनों को मिलेगा अवधि विस्तार

News DeskBy News DeskSeptember 7, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची. आगामी पर्व-त्योहारों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने 34 स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार कर इन्हें पूजा स्पेशल के रूप में चलाने का निर्णय लिया है. इसके तहत धनबाद-कोडरमा-गया मार्ग से होकर गुजरने वाली धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन की अवधि में 22 फेरे का विस्तार किया गया है, जो अब 16 सितंबर से 28 नवंबर तक मंगलवार और शुक्रवार को छोड़कर चलेगी.

इसी प्रकार चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल की अवधि में भी 22 फेरे का विस्तार किया गया है और यह ट्रेन 18 सितंबर से 30 नवंबर तक गुरुवार एवं रविवार को छोड़कर परिचालित की जाएगी. वहीं, चर्लपल्ली-बक्सर स्पेशल को 13 फेरे का विस्तार दिया गया है, जिसके तहत यह ट्रेन 6 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी.

इसके अलावा पटना-चर्लपल्ली स्पेशल की अवधि में 27 फेरे का विस्तार कर दिया गया है और इसे 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को चलाया जाएगा. चर्लपल्ली-पटना स्पेशल को भी 27 फेरे का विस्तार मिला है. यह ट्रेन 3 अक्टूबर से 2 जनवरी 2026 तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को परिचालित की जाएगी. रेलवे प्रशासन का कहना है कि इन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से त्योहारों के दौरान लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.

JAMSHEDPUR NEWS: 108 एम्बुलेंस की हड़ताल खत्म कराए सरकार, आयुष्मान के बकाये भुगतान की भी मांग: अनिल मोदी

15 से एलएचबी कोच के साथ चलेगी हटिया–पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस

रांची व पटना को जोड़ने वाली तथा बोकारो, गिरिडीह, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा व गया जंक्शन के रास्ते होकर चलने वाली हटिया–पूर्णिया कोर्ट हटिया एक्सप्रेस में आधुनिक व सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिलेगी. रेलवे ने इस ट्रेन के पारंपरिक रैक को एलएचबी कोच में बदलने का निर्णय लिया है. हटिया–पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 15 सितंबर से तथा पूर्णिया कोर्ट–हटिया एक्सप्रेस 16 सितंबर से एलएचबी कोच में परिचालित की जाएगी.

JAMSHEDPUR NEWS: सुंदरनगर में महिला कल्याण समिति का 37वां रक्तदान शिविर, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

नई व्यवस्था में कोच की संख्या 22 होगी और एलएचबी कोच होने की वजह से सीटों की संख्या भी बढ़ जाएगी. इससे रांची से पटना जाने वाले यात्रियों को आगामी दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ जैसे प्रमुख पर्वों में अतिरिक्त भीड़ के बीच काफी राहत मिलेगी.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: 108 एम्बुलेंस की हड़ताल खत्म कराए सरकार, आयुष्मान के बकाये भुगतान की भी मांग: अनिल मोदी

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सुंदरनगर में महिला कल्याण समिति का 37वां रक्तदान शिविर, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

November 22, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: स्थापना दिवस पखवाड़ा में 47 परिवारों ने नए घर में किया गृह प्रवेश, ग्राम प्रधानों का भी सम्मान

November 22, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: 108 एम्बुलेंस की हड़ताल खत्म कराए सरकार, आयुष्मान के बकाये भुगतान की भी मांग: अनिल मोदी

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सुंदरनगर में महिला कल्याण समिति का 37वां रक्तदान शिविर, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

November 22, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: स्थापना दिवस पखवाड़ा में 47 परिवारों ने नए घर में किया गृह प्रवेश, ग्राम प्रधानों का भी सम्मान

November 22, 2026

ADITYAPUR NEWS: कचरा, पानी और जाम से परेशान आदित्यपुर के लोग, जनकल्याण मोर्चा और अधिवक्ता संघ ने नगर निगम को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:बिष्टुपुर तुलसी भवन में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, 36 जोड़ों ने लिया भाग

November 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group