Site icon Lahar Chakra

Puja Special Train: हावड़ा -चक्रधरपुर पूजा स्पेशल ट्रेन आज, 17 को टाटा-लखनऊ पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी

Jamshedpur. नवरात्र व दुर्गा पूजा को लेकर 9 अक्तूबर को हावड़ा से चक्रधरपुर के बीच 08027 हावड़ा-चक्रधरपुर विशेष ट्रेन चलेगी. यह ट्रेन हावड़ा से रात 12.05 बजे खुलेगी और सुबह 11 बजे चक्रधरपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन आद्रा होकर चक्रधरपुर आयेगी. जबकि दूसरी ट्रेन हावड़ा से बोकारो के बीच 08029 हावड़ा-बोकारो स्टील सीटी स्पेशल चलेगी. यह ट्रेन भी 9 अक्तूबर की रात 12.05 बजे हावड़ा से खुलेगी और सुबह 9 बजे बोकारो पहुंचेगी. 16 अक्तूबर को 04224 लखनऊ-टाटानगर पूजा स्पेशल ट्रेन लखनऊ स्टेशन से चलेगी. जबकि 17 अक्तूबर को 04223 टाटानगर-लखनऊ पूजा स्पेशल ट्रेन टाटानगर से खुलेगी.

Exit mobile version