Site icon Lahar Chakra

रांची होते हुए काचीगुडा से दरभंगा के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

रांची. छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने एक और स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की है. काचीगुडा से दरभंगा तक पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा, यह रांची से होकर अपने गंतव्य तक जाएगी.

रांची रेल मंडल के अनुसार, ट्रेन संख्या 07691 काचीगुडा-दरभंगा स्पेशल (वाया-रांची) 3 और 10 नवंबर को काचीगुडा से प्रस्थान 22:00 बजे होगा. 4 व 11 नवंबर को रांची आगमन 22:50 बजे व प्रस्थान 23:00 बजे होगा.

ट्रेन 5 व 12 नवंबर को 13:40 बजे दरभंगा पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 07692 दरभंगा-काचीगुडा स्पेशल (वाया-रांची) 5 व 12 नवंबर को दरभंगा से प्रस्थान करेगी. दरभंगा से ट्रेन का प्रस्थान 5 व 12 नवंबर को 15:15 बजे होगा. 6 व 13 नवंबर को रांची आगमन 07:00 बजे व प्रस्थान 07:02 बजे होगा. ट्रेन काचीगुडा में 7 व 14 नवंबर को 11:45 बजे पहुंचेगी.

Exit mobile version