Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»पंजाब बंद : वदें भारत-शताब्दी सहित 150 ट्रेनों का चक्का जाम ! पटरियों पर पहुंचा किसानों का सैलाब
    Headlines

    पंजाब बंद : वदें भारत-शताब्दी सहित 150 ट्रेनों का चक्का जाम ! पटरियों पर पहुंचा किसानों का सैलाब

    News DeskBy News DeskDecember 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Rail Roko Abhiyan: हरियाणा-पंजाब के किसान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. सरकार की ओर से मांगे पूरी न होने पर किसान बड़े आंदोलन की ओर बढ़ रहे हैं. यही कारण है कि सोमवार को पंजाब बंद का ऐलान किया गया है, जिसके तहत उत्तर पश्चिम रेलवे ने 150 ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं. प्रदर्शनकारी किसान सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक कई स्थानों पर रेल पटरियों को अवरुद्ध करेंगे, जिससे यात्री और मालगाड़ियों की आवाजाही बाधित होने का अंदेशा है. लिहाजा, दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर डिवीजनों को भेजे गए एक संदेश में उत्तर रेलवे ने 150 ट्रेनें रद्द कर दी हैं, जिनमें तीन वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल हैं, जिसमें दो नई दिल्ली और वैष्णो देवी के बीच और एक नई दिल्ली और अंब अंदौरा के बीच शामिल हैं.

    किस रूट पर बाधित हुईं ट्रेनें

    रेलवे की ओर से बताया गया है कि चंडीगढ़ और अजमेर के बीच संचालित एक वंदे भारत ट्रेन दिल्ली कैंट पर ठहरेगी या वहीं वहीं पर अंतिम स्टाप लेकर समाप्त हो जाएगा. कैंसिल की गई ट्रेनों में नई दिल्ली से कालका, चंडीगढ़ और अमृतसर तक संचालित तीन शताब्दी एक्सप्रेस और पंजाब-हरियाणा, चंडीगढड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में चलने वाली विभिन्न ट्रेनें शामिल हैं.
    भारतीय रेलवे सात रेलगाड़ियों को आंशिक रूप से कैंसिल करने, 14 को विनियमित करने, 13 को पुननिर्धारित करने, 15 को अल्पकालीन प्रस्थान और 22 रेलगाड़ियों को अल्पकालीन समापन करने की घोषणा की है. उधर, अंबाला पुलिस ने दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को पंचकूला, बरवाला, मुलाना, यमुनानगर, रादौर, लाडवा और पिपली में नेशनल हाईवे-44 के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग लेने की सलाह दी है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    पंजाब पूर्ण बंद का ऐलान

    किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सोमवार को पूर्ण बंद रहेगा, लेकिन आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी. उन्होंने कहा कि केंद्र किसानों की मांगों को सुनने के लिए तैयार नहीं है. बंद सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक रहेगा. हालांकि, आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी. इसके अलावा, उड़ान के लिए हवाई अड्डा जाने वाले या नौकरी के लिए साक्षात्कार देने वाले या शादी समारोह में शामिल होने वाले सभी लोगों को बंद के आह्वान से बाहर रखा गया है. किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित कई मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के लिए पंजाब-हरियाणा ता जगजीत सिंह डल्लेवाल द्वारा किया जा रहा आमरण अनशन आज 35वें दिन में दाखिल हो गया. देर रात डल्लेवाल ने वीडियो जारी कर खनोरी पहुंचने और बन्द में शामिल होने की अपील की है. डल्लेवाल के स्वास्थ्य को लेकर 31 दिसंबर को पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल करेगी.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने किसान आंदोलन के समर्थन में 30 दिसंबर को अपने सभी कार्यालय बंद रखने की घोषणा कर दी है. एसजीपीसी ने 30 दिसंबर को रखी गई बैठक रद्द कर 31 दिसंबर को अंतरिम कमेटी की बैठक बुलाने का फैसला किया है. पंजाब रोडवेज बस यूनियनों ने भी किसानों के समर्थ की बात कही है. पंजाब पशुपालन विभाग के कर्मचारियों ने भी बंद का समर्थन किया है.

    किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने अपने संदेश में कहा है कि बहुत आवश्यक होने पर ही घर से निकले क्योंकि सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही जारी रहेंगी. इस दौरान सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक बस-ट्रेनें बंद कराई जाएंगी. इस दौरान सभी सरकारी और प्राइवेट संस्थान भी बंद कराए जाएंगे. पंधेर ने कहा कि पंजाब बंद को सभी वर्गों का सहयोग मिल रहा है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Punjab Bandh: 150 trains including Vadhe Bharat Shatabdi blocked! A flood of farmers reached the tracks
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group