Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jamshedpur:भाजपा नेताओं का नेचर और सिग्नेचर जल्दी नहीं बदलता है :डॉ.अजय कुमार
    Crime

    Jamshedpur:भाजपा नेताओं का नेचर और सिग्नेचर जल्दी नहीं बदलता है :डॉ.अजय कुमार

    News DeskBy News DeskJuly 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। एक पुरानी कहावत है कि “किसी व्यक्ति का नेचर और सिग्नेचर जल्दी नहीं बदलता”। यह कहावत ओडिसा के राजपाल रघुवर दास के बेटे ललित कुमार के लिए सही साबित हुआ है।

    उक्त बातें पूर्व सांसद सह कांग्रेस वर्किंग कमिटी सदस्य डॉ अजय कुमार ने शनिवार को परिसदन में मीडिया से बात करते हुए कही।

    उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जिस प्रकार ओडिसा के राज्यपाल के बेटे ललित कुमार ने राजभवन कर्मचारी के साथ गाली गलौज एवम् मारपीट की, वह निंदनीय है, बेहद शर्मनाक है।

    भाजपा के नेताओं और उनके बेटों की करतूत कोई नई बात नही है। इस तरह की घटनाओं की एक लंबी फेहरिस्त है। डॉ अजय ने कहा कि चाहे पुणे का एक्सीडेंट वाला हादसा हो, या मुंबई में एक शक्तिशाली नेता के बेटे की गाड़ी से एक औरत को कुचलने की घटना या फिर एक शक्तिशाली अधिकारी की बेटी को 800 रैंक आने पर भी IAS कैडर मिलना हो… हर जगह … अमीर और पावरफुल लोग मिडिल क्लास और गरीबों को दबा रहे हैं।

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    उन्होंने कहा कि ओडिसा के राज्यपाल रघुवर दास के बेटे ललित कुमार पर ओडिसा राजभवन के कर्मचारी से मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगा है। बैकुंठ प्रधान नाम के राजभवन के एक कर्मचारी ने बताया कि जब वे राज्यपाल के बेटे ललित कुमार से मिलने गए तो देखते ही ललित कुमार ने डांटना औऱ गालियां देना शुरू कर दिया और थप्पड़ मारने लगे और जान से मारने की धमकी दी।

    डॉ अजय ने बताया कि रघुवर दास और उनके बेटे के खिलाफ ओड़िसा के राजभवन के कर्मचारियों में जबरदस्त आक्रोश है । राजभवन कर्मचारी सेवा संघ ने इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं संघ द्वारा इस मामले की शिकायत मानवाधिकार आयोग में भी की गई है। मेरे पास ये खबर आने के समय तक FIR दर्ज नहीं हुई थी।
    ऐसा नहीं है की यह पहली बार ऐसी घटना हुई है जिसमें रघुवर दास जी का परिवार शामिल है, ऐसी कई घटनाएं हैं। अभी हाल ही में कुछ दिन पहले रघुवर दास के भतीजे सह भाजपा नेता कमलेश साहू की लोगों ने पिटाई कर दी। लोगों ने आरोप लगाया कि कमलेश साहू नशे में धुत्त गाली-गलौज और महिलाओं से अभद्रता कर रहे थे। जिसके कारण लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2017 में रघुवर दास के छोटे भाई मूलचंद साहू पर एक सिख लड़के की पिटाई का आरोप लगा था। अप्रैल 2017 में ही मूलचंद साहू पर एक महिला द्वारा उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया था । नवंबर 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के बेटे के बॉडीगार्ड पर दबंगई का आरोप लगा था। वहीं अप्रैल 2023 में झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास के भतीजे कमलेश साहू पर घर में घुसकर जबरन कागजात
    ले जाने का एमजीएम थाना में केस दर्ज किया गया था।

    सवाल यही है कि जो पार्टी नीति और सिद्धांत की बात करती नहीं थकती है। उसी पार्टी के नेताओं और उनके साहबजादों की करतूत कुछ और ही कहानी बयां करती है।

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, रविंद्र झा उर्फ नट्टू झा, रामाश्रय प्रसाद सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur lalit das marpit ki ghatna purb sansad dr.ajay kumar raghuwar das
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    September 1, 2026

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    September 1, 2026

    Jharkhand: झारखंड ने गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में सोन नदी जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर किए

    September 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    September 1, 2026

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    September 1, 2026

    Jharkhand: झारखंड ने गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में सोन नदी जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर किए

    September 1, 2026

    Jamshedpur: टेल्को में रंगदारी नहीं देने पर चापड़ से हमला, पिस्तौल दिखाकर दी धमकी

    September 1, 2026

    Jamshedpur: पोटका में ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत के बाद विरोध प्रदर्शन, सड़क जाम

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group