Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Purnia Tanishq Loot: 20 मिनट में गन प्वाइंट पर 2 करोड़ के गहने की लूट, लुटेरों पर 3 लाख के इनाम
    Bihar

    Purnia Tanishq Loot: 20 मिनट में गन प्वाइंट पर 2 करोड़ के गहने की लूट, लुटेरों पर 3 लाख के इनाम

    News DeskBy News DeskJuly 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Purnia. बिहार के पूर्णिया जिले के लाइन बाजार इलाके में करीब छह हथियारबंद अपराधियों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े तनिष्क शोरूम में लूटपाट की और दो करोड़ रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गये.

    पूर्णिया पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे की है. घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं.

    बयान में कहा गया कि हथियारबंद अपराधी (लगभग छह) आभूषण की दुकान पर पहुंचे और कर्मचारियों को अपने कब्जे में ले लिया और दो करोड़ रुपये के आभूषण लूटकर फरार हो गए.

    पुलिस के मुताबिक,‘‘ शुरुआत में केवल चार अपराधी सामान्य ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए… और उसके तुरंत बाद उनके दो अन्य हथियारबंद सभी भी आ गए। केवल दो अपराधी नकाबपोश थे. दुकान के अंदर जाते ही, उन्होंने हथियार लहराते हुए आभूषण लूटना शुरू कर दिया। डकैती के दौरान किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    बयान में कहा गया है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ वारदात स्थल पर पहुंच गए हैं और सभी वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कर रहे हैं.

    पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन समर्पित टीम बनाई हैं. जिला पुलिस के अधिकारियों की सहायता के लिए विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के कर्मियों की एक टीम भी भेजी गई है.

    बयान के मुताबिक पड़ोसी जिलों कटिहार और अररिया के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी सतर्क कर दिया गया है. इसके अलावा पूर्णिया जिला पुलिस ने फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पडोसी राज्य पश्चिम बंगाल पुलिस से भी मदद मांगी है.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    बिहार पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए उनकी तस्वीरें जारी करते हुए उनके बारे में जानकारी देने वाले को तीन लाख रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है.

    पुलिस ने कहा कि अगर किसी के पास मामले से जुड़ी कोई जानकारी हो तो वे मोबाइल नंबर 8935980965 पर साझा कर सकते हैं. सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jewelery worth Rs 2 crore looted at gunpoint in 20 minutes Purnia Tanishq Loot
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tejpratap Yadav: लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के घर से 20 लाख रुपये नकद समेत सोने की चेन व अंगूठी, चार आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल हो गयी चोरी

    June 23, 2026

    NEET Exam: लखीसराय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोग गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Bihar Land Reform: बिहार में भूमि सुधार के 46 लाख लंबित आवेदनों के निष्पादन के लिए 11 से 17 जून तक चलाया जाएगा विशेष अभियान

    June 11, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group