
Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने शुक्रवार को बिरसानगर संडे मार्केट स्थित प्रतिमा स्थल में भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने “बिरसा मुंडा अमर रहे” एवं “भारत माता की जय” के नारे भी लगाये. इस दौरान पूर्णिमा साहू व भाजपा कार्यकर्ताओं ने हुल क्रांति के नायक सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर नमन किया. इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, कल्याणी शरण, बबलू गोप, उर्मिला देवी, मंजीत सिंह गिल, बोल्टू सरकार, श्रीराम प्रसाद, शैलेश गुप्ता, ममता भूमिज, रंजू झा, शशि यादव, प्रेमचंद भगत, मिथिलेश साव समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.
