

Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने शनिवार को जनसंपर्क अभियान चलाया. टिनप्लेट, टेल्को, बारीडीह, बर्मामाइंस, एग्रिको, साकची, भालुबासा, सीतारामडेरा, गोलमुरी, साकची में कंपनी क्षेत्र की कॉलोनी और मुख्य सड़कों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौान समर्थकों ने पुष्पवर्षा कर पूर्णिमा साहू का स्वागत किया. मौके पर भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि आप सबके समर्थन और आशीर्वाद से भाजपा की बड़ी जीत तय है. भाजपा की जीत का मतलब है, जनता की उम्मीदों की जीत. इस दौरान उन्होंने कई इलाकों में रोड शो भी किया. अभियान में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम दिखा. उन्होंने अभियान में भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर मिश्रा, खेमलाल चौधरी, गुंजन यादव, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार. मिथिलेश सिंह यादव, पवन अग्रवाल, संजीव सिंह, भूपेंदर सिंह, कमलेश सिंह, राकेश सिंह, बबलू सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल थे.



