Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»चतरा में झोलाछाप डॉक्टरों ने ली दो की जान, विरोध में सड़क पर उतरे लोग
Headlines

चतरा में झोलाछाप डॉक्टरों ने ली दो की जान, विरोध में सड़क पर उतरे लोग

News DeskBy News DeskSeptember 2, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Chatra . चतरा जिले में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से लगातार हो रही मौतों ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है. महज दो दिनों के भीतर इन फर्जी डॉक्टरों की वजह से दो मासूम जिंदगियां समय से पहले बुझ गईं. इस दर्दनाक घटनाक्रम ने न सिर्फ जिलेवासियों को झकझोर दिया है, बल्कि स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पहली घटना हंटरगंज बाजार स्थित बालाजी जीवन रक्षा नर्सिंग होम की है. यहां 22 वर्षीय रंजू देवी को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि अवैध तरीके से संचालित इस क्लिनिक में महिला की हालत बिगड़ गई, लेकिन झोलाछाप डॉक्टर और स्टाफ उसे अस्पताल के बाहर छोड़कर फरार हो गए. हालत बिगड़ने के कारण महिला ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने शव के साथ अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया.

ग्रामीणों ने भी सड़क जाम कर दिया और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

Tata Group को ‘आपराधिक तरीके से बर्बाद’ किया जा रहा, कारोबारी जगत चुप क्यों? Rahul Gandhi का PM मोदी और शाह पर बड़ा आरोप

दूसरी घटना वशिष्ठ नगर के जोरी थाना क्षेत्र के धोबे गांव की है. यहां 4 वर्षीय मासूम ऋषि कुमार की मौत एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन दिए जाने से हो गई. परिजनों के मुताबिक, बच्चे को सामान्य बीमारी थी लेकिन फर्जी डॉक्टर की लापरवाही ने उसकी जिंदगी छीन ली.

लगातार हो रही इन घटनाओं पर अब सिविल सर्जन जगदीश प्रसाद ने संज्ञान लिया है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध क्लिनिक और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. स्वास्थ्य विभाग ने भी ऐसे संस्थानों पर निगरानी बढ़ाने का आश्वासन दिया है.

Jharkhand: एमएमसीएच अस्पताल से नवजात बच्चे को दबोचकर उठा ले गया कुत्ता, प्रशासन ने खोजबीन अभियान चलाया, नहीं मिला सुराग

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Group को ‘आपराधिक तरीके से बर्बाद’ किया जा रहा, कारोबारी जगत चुप क्यों? Rahul Gandhi का PM मोदी और शाह पर बड़ा आरोप

October 28, 2026

Jharkhand: एमएमसीएच अस्पताल से नवजात बच्चे को दबोचकर उठा ले गया कुत्ता, प्रशासन ने खोजबीन अभियान चलाया, नहीं मिला सुराग

October 28, 2026

Cyxlone ‘अर्नब’ ने आंध्र प्रदेश का तट पार किया, हवा की रफ्तार रही 135 किमी/घंटे, कई इलाकों में भारी नुक्सान

October 28, 2026
Recent Post

JIO Share: जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर 21 प्रतिशत से अधिक चढ़कर सूचीबद्ध, 1,358 रुपये पर शुरू किया कारोबार

October 28, 2026

Share Bazar: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर, सेंसेक्स 600 अंक से अधिक टूटा

October 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group