








Jamshedpur: आर.बी. सिंह मेमोरियल ट्रस्ट जुगसलाई, जमशेदपुर के द्वारा आयोजित चतुर्थ नि:शुल्क कंबल वितरण एवं रक्तदान शिविर में 5000 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया गया.
ज्ञात हो कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आर.बी.सिंह मेमोरियल ट्रस्ट ने जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित राजस्थान शिव मंदिर में नि:शुल्क कंबल वितरण और नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर तथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.
यह कार्यक्रम जमशेदपुर के प्रतिष्ठित उद्यमी शिवजी सिंह उर्फ गुड्डू सिंह एवं उनके अनुज श्याम सिंह के द्वारा अपने पिता स्वर्गीय आर.बी. सिंह एवं माता स्वर्गीय विमला देवी सिंह की स्मृति में आयोजित किया गया था.
उक्त शिविर में पांच हजार जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे गए. इस दौरान रक्तदान शिविर भी आयोजित गया था जिसमें 110 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान किया गया. इस शिविर में 250 जरूरतमंदों का नि:शुल्क नेत्र जांच भी कराया गया जिसमें से 70 लोगों का चयन मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया गया.
कार्यक्रम को सफल बनाने में उद्यमी शिवजी सिंह उर्फ गुड्डू सिंह,श्याम सिंह एवं उनके परिवार के अलावे जुगसलाई के तमाम समाज के लोग जाति-धर्म से ऊपर उठकर लगे हुए थे.कार्यक्रम को सफल बनाने में संकल्प रेजिडेंसी के लोगों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा,ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी,पोटका विधायक संजीव सरदार,पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, जियाडा निर्देशक प्रेम रंजन, पारडीह काली मंदिर के विद्यानंद सरस्वती, डिप्टी कमांडेंट नीरज जायसवाल, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष शंभू सिंह, एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल,जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिंहा,पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह,सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया,महासचिव पुनीत काउंटिया,सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सुरेश संथालिया, विजय आनंद मुनका,भाजपा नेता योगेश मल्होत्रा ,उदय प्रताप सिंह देव,काली शर्मा,कविता परमार,सतवीर सिंह सुमो,भूपेंद्र सिंह,दिनेश साहू,अनिल मोदी,विनोद सिंह समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.
इस अवसर पर जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि यह आयोजन न केवल जरूरतमंदों की सहायता के लिए महत्वपूर्ण है,बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरित करता है.
श्री कालिंदी ने कहा कि यह आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायक है .उन्होंने कहा कि स्वर्गीय आर.बी. सिंह के परिवार ने अपने कार्यों से यह साबित किया है कि समाज सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है. यह आयोजन जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने और समाज को जागरूक करने की दिशा में एक सराहनीय कदम रहा.
इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने आर.बी.सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए शिवजी सिंह और उनके परिवार को बधाई दी. श्री मुंडा ने कहा कि स्वर्गीय आर.बी.सिंह ने अपने बच्चों को जो संस्कार दिए वे आज समाज के लिए प्रेरणादायक हैं.



