Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»राबड़ी का जदयू को खुला ऑफर, बीच सदन में कहा – बीजेपी का साथ छोड़िए, हम आपके साथ आ जायेंगे
    Bihar

    राबड़ी का जदयू को खुला ऑफर, बीच सदन में कहा – बीजेपी का साथ छोड़िए, हम आपके साथ आ जायेंगे

    News DeskBy News DeskMarch 4, 2025Updated:March 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पटना.  बिहार विधान परिषद में सोमवार को जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सत्ता पक्ष पर तीखा हमला बोला. जदयू नेता भगवान सिंह कुशवाहा के भाषण के दौरान राबड़ी देवी ने सत्ताधारी दल को चुनौती देते हुए कहा, “आप बीजेपी का साथ छोड़िए, हम आपके साथ आ जाएंगे.” जदयू एमएलसी नीरज कुमार के जवाब देने पर राबड़ी देवी ने अतीत के सवाल उठाए और पूछा, “भागलपुर दंगा कब और किस सरकार के दौरान हुआ था?” नीरज कुमार ने बताया कि यह 1989 में कांग्रेस शासन के दौरान हुआ था. इस पर राबड़ी देवी ने पलटवार किया, “तो फिर हर बार जंगलराज की रट क्यों लगाई जाती है? आजादी के बाद क्या जंगलराज नहीं था?”

    राबड़ी देवी ने केंद्र सरकार की जांच एजेंसियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा, “हम लोगों ने आज तक कोई चोरी नहीं की. ED और CBI ने भी कोई चोरी नहीं पकड़ी, फिर भी लालू यादव को सजा हुई.” उन्होंने खुलासा किया कि “पिछले दो दिनों में पूरे परिवार को नोटिस भेजा गया है, लेकिन हम भागने वाले नहीं हैं. बिहार हमारा घर है, और हम यहीं रहेंगे.”

    आरक्षण के मुद्दे पर राबड़ी देवी ने जदयू पर निशाना साधते हुए कहा, “पंचायती राज में आरक्षण का विरोध सबसे पहले जदयू ने किया था. तब कहा गया था कि पहले चुनाव करवा लें, फिर आरक्षण लागू करेंगे. अब जदयू खुद को आरक्षण का समर्थक बताकर दूसरों पर आरोप लगा रहा है. यह नहीं चलेगा, आप लोग दोनों तरफ मिठाई खाना बंद करें.”

    Jamshedpur News: भागवत कथा के दूसरे दिन परीक्षित जन्म और कपिल अवतार की महिमा, संत अपमान से बचने का संदेश

    राबड़ी देवी ने बिहार की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा, “राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त है, मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा. थानों में बिना पैसे के एफआईआर तक दर्ज नहीं हो रही. गरीबों के खाते में 15-15 लाख रुपए आने की बात तो दूर, वे दो वक्त की रोटी के लिए भी परेशान हैं.”

    उन्होंने मांग की कि “कुंभ मेले में मारे गए बिहार के लोगों का सर्वे कर सरकार उन्हें मुआवजा दे.” साथ ही उन्होंने कहा कि “राज्य में लड़कियों के अपहरण की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार कान में तेल डालकर बैठी है.”

    Jamshedpur NEWS : नवल टाटा हॉकी अकादमी में गर्ल्स विंग का उद्घाटन, महिला हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

    पूर्व मुख्यमंत्री ने नीतीश सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए और कहा, “छोटे दुकानदारों को उजाड़ा जा रहा है. कॉलेजों में शिक्षकों का वेतन और पेंशन बंद है. बीपीएससी का पेपर लीक हुआ, लेकिन सरकार ने जांच तक नहीं कराई. “राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि सरकार “गर्दनीबाग में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की समस्याओं को हल करने की बजाय चुप बैठी है.”

    अपने संबोधन में राबड़ी देवी ने कहा, “बिहार की जनता 15 साल पुरानी बातों को भूल चुकी है, लेकिन सत्ताधारी दल उसे बार-बार याद दिलाने में लगा हुआ है.” उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के समय बिहार को मिलने वाले फंड का जिक्र करते हुए कहा कि “हमने सड़कें और स्कूल बनाए, गरीब बच्चों को पढ़ाया, उनके बाल कटवाए और नहलाने तक का काम किया, लेकिन अब गरीबों के नाम पर सिर्फ राजनीति हो रही है.”

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Rabri's open offer to JDU said in the middle of the house - Leave BJP we will come to you
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    NEET Protest: PM मोदी के आग्रह के बाद केंद्रीय मंत्री नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद समाप्त किया अनशन

    July 24, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा में सरकारी संपत्तियों की अवैध खरीद-बिक्री,अतिक्रमण एवं अवैध भवन निर्माण,फिर भी झारखंड राज्य आवास बोर्ड प्रशासन खामोश!

    July 21, 2026

    Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    July 15, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: भागवत कथा के दूसरे दिन परीक्षित जन्म और कपिल अवतार की महिमा, संत अपमान से बचने का संदेश

    September 2, 2026

    Jamshedpur NEWS : नवल टाटा हॉकी अकादमी में गर्ल्स विंग का उद्घाटन, महिला हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

    September 2, 2026

    Train Route Change: बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन कनेक्टिविटी कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित, हमसफर एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियों के परिचालन में बदलाव

    September 2, 2026

    Jamshedpur News :जुगसलाई में लगातार जाम से जनजीवन प्रभावित, अनिल मोदी ने ट्रैफिक व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग

    September 2, 2026

    Jamshedpur NEWS : सूर्य मंदिर समिति के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ, बाल राधा-कृष्ण ने मोहा मन

    September 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group