Site icon Lahar Chakra

Raghubar-Babulal: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास दुमका में मिले, संताल परगना को लेकर बनायी रणनीति, जानें क्या हुई चर्चा

Dumka. पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के बीच संथाल परगना दौरे के दौरान दुमका परिसदन भवन में रविवार को मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों नेताओ ने पार्टी संगठन और राज्य की राजनीति से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की. विशेष रूप से संताल परगना के उन मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसके आधार पर भाजपा इस इलाके में जनता के बीच पहुंच रही है. रघुवर-बाबूलाल मुलाकात के दौरान संताल परगना में भाजपा संगठन को मजबूत करने और पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए किए जाने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ है. इस बीच पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने पर चर्चा हुई। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास दो दिनों से संताल परगना के प्रवास पर हैं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी रविवार को सुबह इंटरसिटी ट्रेन से दुमका पहुंचे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास 21 जून को पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा में एक आदिवासी संगठन की ओर से आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

Exit mobile version