Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Raghubar Das: रजरप्पा मंदिर पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बोले-पार्टी जो जिम्मेवारी देगी, उसे बखूबी निभाऊंगा
    Headlines

    Raghubar Das: रजरप्पा मंदिर पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बोले-पार्टी जो जिम्मेवारी देगी, उसे बखूबी निभाऊंगा

    News DeskBy News DeskJanuary 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Rajarappa.झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को रजरप्पा मंदिर पहुंचे. उन्होंने मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा-अर्चना कर मत्था टेका. नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया. पूजा-अर्चना के पश्चात श्री दास ने पत्रकारों से कहा कि मैं भाजपा का एक सच्चा सिपाही हूं. भाजपा का मिशन फिट एंड फाइटिंग है. अगर राज्य सरकार जनादेश का सम्मान नहीं करेगी, तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन की रूप रेखा तैयारी की जायेगी.

    उन्होंने कहा कि भाजपा जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे बखूबी निभायेंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी का आम कार्यकर्ता हूं, समर्पित भावना से राज्य हित के लिए काम करूंगा. उन्होंने घुसपैठ और धर्मांतरण का मुद्दा उठाते हुए इसे राज्य हित के लिए खतरनाक बताया. झारखंड चुनाव में हार के बारे में कहा कि पार्टी इसकी समीक्षा और मूल्यांकन कर चुकी है. अब 2024 से सबक लेकर 2025 में नयी ऊर्जा से काम करना है.

    Hydrogen train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन कई सुरक्षा प्रणालियों से लैस, 10 कोच वाली यात्री ट्रेन में 2,600 यात्री कर सकते हैं सफर, आज पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

    इस दौरान श्री दास के रजरप्पा पहुंचने पर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी एवं रामगढ़ जिला के सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने स्वागत किया. इससे पूर्व शुभाशीष पंडा, छोटू पंडा, गुड्डू पंडा, राकेश पंडा ने पूर्व मुख्यमंत्री से पूजा करायी. उधर, रजरप्पा मोड़ में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री दास का स्वागत किया.

    Jamshedpur Weather: जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में आज दिनभर रुक-रुक कर होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Raghubar Das: Former Jharkhand Chief Minister Raghuvar Das said- I will fulfill whatever responsibility the party gives me who reached Rajrappa temple
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hydrogen train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन कई सुरक्षा प्रणालियों से लैस, 10 कोच वाली यात्री ट्रेन में 2,600 यात्री कर सकते हैं सफर, आज पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

    July 17, 2026

    Jamshedpur Weather: जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में आज दिनभर रुक-रुक कर होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी

    July 17, 2026

    Rail Accident: स्कूली बच्चों को ले जा रही कार को रेल फाटक पर ट्रेन ने मारी टक्कर, दो छात्र समेत 3 लोगों की मौत

    July 17, 2026
    Recent Post

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 480.95 अंक उछला

    July 17, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group