
Ranchi. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का कुशलक्षेम जानने के लिए पूर्व सीएम रघुवर दास ने दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती 81 वर्षीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की हालत स्थिर है. वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम गुरुजी की निगरानी कर रही है. रघुवर ने एक्स पोस्ट कर कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली.
बाबा वैद्यनाथ से कामना है कि गुरुजी जल्द स्वस्थ हों और झारखंड की सेवा में फिर से जुट जाएं. शिबू सोरेन को 19 जून को अस्पताल में भर्ती किया गया था. उन्हें ब्रेन स्ट्रोक और किडनी संबंधी समस्याओं के कारण आईसीयू में रखा गया था . सर गंगा राम अस्पताल के डाक्टरों के अनुसार न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के विशेषज्ञ उनकी देखभाल कर रहे हैं.
