Site icon Lahar Chakra

Raghuvar das letter to Hemant: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, जमशेदपुर में लंबित विकास योजनाओं को शीघ्र पूरा करे सरकार

Jamshedpur. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर जमशेदपुर में लंबित आधारभूत संरचना विकास योजनाओं को शीघ्र पूरा करने की मांग की है. शुक्रवार को प्रेषित पत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि जमशेदपुर देश का एक प्रमुख औद्योगिक शहर है, जहां आर्थिक गतिविधियां, भारी वाहनों का परिचालन और अन्य व्यावसायिक कारणों से आम जनता को यातायात जाम और असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही, बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के कारण बहुमूल्य जान-माल की हानि हो रही है, जो अत्यंत चिंता का विषय है.

पत्र में उल्लेख किया कि पूर्व में राज्य सरकार द्वारा जमशेदपुर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं स्वीकृत की गई थीं, लेकिन दुर्भाग्यवश उनका कार्यान्वयन लंबित है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है. उन्होंने गोविंदपुर ऊपरी पथ एवं बाइपास निर्माण की मांग की है. लिट्टी चौक से स्वर्णरेखा नदी तक एनएच-33 को जोड़ने वाले पुल एवं पथ का निर्माण करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि जनहित में टाटा मोटर्स से थीम पार्क होते हुए लिट्टी चौक को एनएच-33 से जोड़ने वाले पथ एवं पुल का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाना आवश्यक है. इसके अलावा मानगो में एनएच-33 पर नया इंटर स्टेट बस टर्मिनल निर्माण कार्य को चालू कराने की मांग की है.

Exit mobile version