Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Raghubar Das: रघुवर दास पहुंचे रांची, कल आयेंगे जमशेदपुर, एयरपोर्ट पर स्वागत को लेकर मची रही होड, धक्का-मुक्की, भाजपा में शामिल होने के लिए खरमास खत्म होने का करेंगे इंतजार
Headlines

Raghubar Das: रघुवर दास पहुंचे रांची, कल आयेंगे जमशेदपुर, एयरपोर्ट पर स्वागत को लेकर मची रही होड, धक्का-मुक्की, भाजपा में शामिल होने के लिए खरमास खत्म होने का करेंगे इंतजार

News DeskBy News DeskDecember 26, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास गुरुवार को विशेष विमान से भुवनेश्वर से रांची पहुंचे. एयरपोर्ट पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत के लिए ताशा पार्टी ने जमकर ढोल-नगाड़े बजाये. टर्मिनल बिल्डिंग से बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं में उनसे मिलने की होड़ मच गयी. इस क्रम में कार्यकर्ताओं ने आपस में धक्का-मुक्की भी की. इस दौरान कई कार्यकर्ता और मीडिया कर्मी गिर गये, जिससे उन्हें हल्की चोट भी लगी. रघुवर दास को अपने वाहन तक पहुंचने में करीब 25 मिनट लगा. ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास को वहां राजभवन में विदाई दी गयी. राजभवन के आला अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री दास को विदाई दी. पूर्व राज्यपाल ने भी अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों और उनके सहयोग की तारीफ की. अपने अनुभव साझा किये. शुक्रवार की सुबह श्री दास जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे. वहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे.

14 जनवरी के बाद रांची में पार्टी की सदस्यता

रघुवर दास 14 जनवरी के बाद रांची में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. जानकारी के अुनसार, ओडिशा के नये राज्यपाल एक जनवरी को शपथ लेंगे. इसे देखते हुए रघुवर दास ने फिलहाल सदस्यता नहीं ली है. नये गवर्नर के कार्यभार संभालने के बाद ही वह अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे. श्री दास के राजधानी पहुंचने पर उनके विधायक-सांसद और नेताओं के मिलने का तांता लगा रहा. उन्होंने कहा कि मैं एक मजदूर था. पार्टी के लिए एक छोटे कार्यकर्ता के रूप में बूथ से अपना काम शुरू किया. पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है. पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर पूरा भरोसा जताया है.

Jamshedpur: टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; 25 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने दी विदाई

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने गुरुवार को राज्य अतिथि भवन में विदाई समारोह के दौरान ओडिशा के निवर्तमान राज्यपाल रघुवर दास से मुलाकात की और उन्हें विदाई सम्मान प्रदान किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ओडिशा के विकास क्षेत्र में उनके दृढ़ नेतृत्व और योगदान के लिए ओडिशावासियों की ओर से आभार व्यक्त किया. इसके बाद भुवनेश्वर हवाई अड्डा पर भी मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों ने रघुवर दास को सम्मानित किया. ओडिशावासियों के कल्याण के लिए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया. मुख्यमंत्री ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ से प्रार्थना की कि श्री दास का स्वास्थ्य उत्तम रहे और उनका जीवन मंगलमय हो. रघुवर दास गुरुवार दोपहर बाद भुवनेश्वर से रांची हवाई अड्डा पहुंचें.

Hemant Soren: विरासत को संरक्षित करें, समृद्ध झारखंड का निर्माण करें, राज्य के 26वें स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; 25 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

November 15, 2026

Hemant Soren: विरासत को संरक्षित करें, समृद्ध झारखंड का निर्माण करें, राज्य के 26वें स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन

November 15, 2026

Jamshedpur: छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

November 15, 2026
Recent Post

Jamshedpur: टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; 25 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

November 15, 2026

Hemant Soren: विरासत को संरक्षित करें, समृद्ध झारखंड का निर्माण करें, राज्य के 26वें स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन

November 15, 2026

Jamshedpur: छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

November 15, 2026

Jamshedpur: बिरसा मुंडा जयंती पर उपायुक्त और एसएसपी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, भगवान बिरसा के आदर्शों को अपनाने का दिया संदेश

November 15, 2026

Jamshedpur: छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे SSP और DC, अधिकारियों को दिए निर्देश

November 15, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group