Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»जमशेदपुर पूर्वी सीट से प्रत्याशी कौन! फेसबुक पेज पर रघुवर दास की बहू पूर्णिमा ने वीडियो शेयर कर लिखा, ‘चुनावी माहौल एक तरफ़ और गोलगप्पे का मजा एक तरफ, यूजर ने भावी विधायक और मंत्री बनने की दी शुभकामनाएं
    Headlines

    जमशेदपुर पूर्वी सीट से प्रत्याशी कौन! फेसबुक पेज पर रघुवर दास की बहू पूर्णिमा ने वीडियो शेयर कर लिखा, ‘चुनावी माहौल एक तरफ़ और गोलगप्पे का मजा एक तरफ, यूजर ने भावी विधायक और मंत्री बनने की दी शुभकामनाएं

    News DeskBy News DeskOctober 17, 2024Updated:October 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए जमशेदपुर पूर्वी सीट से कौन प्रत्याशी होगा? इस पर अब तक सस्पेंस है. चर्चाओं में कई नाम सामने आये हैं, लेकिन इस सीट पर ओडिशा के राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के इस सीट पर दबदबे की वजह से उनके परिवार के नाम सबसे आगे हैं. जमशेदपुर पूर्वी सीट से पिछली बार रघुवर दास खुद चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इस बार भाजपा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं और इस सीट से उम्मीदवार के नाम का ऐलान होना बाकी है. हालांकि चर्चा है कि पार्टी रघुवर दास की बहू पूर्णिमा ललित दास को यहां से मैदान में उतार सकती है.

    इस बीच रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास का एक पोस्ट फेसबुक पर वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में पूर्णिमा अपनी सास के साथ गोलगप्पे खाते नजर आ रही हैं. इस दौरान वे चुनावी माहौल का जिक्र करती हुईं लोगों से उस जगह का नाम पूछ रही हैं. पूर्णिमा ने अपने फेसबुक पेज पर वीडियो और एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी सास के साथ गोलगप्पे का आनंद ले रही हैं. इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा – ‘चुनावी माहौल एक तरफ़ और गोलगप्पे का मजा एक तरफ, हम महिलाएं अगर माहौल गरम हो न तो वहां हम नरमी से पेश आती है’.

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने लिखा, -वैसे हम मार्केट आये और गोलगप्पे ना खाए ऐसा तो हो नहीं सकता, बाजार आने पे पता चलता है कि हमारे पास बहुत से विकल्प होते है पर उनमें से उचित मूल्य और गुणवत्ता के आधार पर और इतने विकल्पों में से किसी एक के चुनाव के बाद जब हम थक जाती है तो ये गोलगप्पे ही है जो हम में ओर ऊर्जा भारती है.’ अपने पोस्ट के आखिर में उन्होंने लोगों से सवाल किया, ‘हमारे फेवरेट गोलगप्पे वाले भईया है जगह बताइए कौन सी है?

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    ’ पूर्णिमा के इस पोस्ट पर यूजर्स के भी कई दिलचस्प रिएक्शन देखने को मिले. जहां कुछ लोगों ने उन्हें इसके लिए बधाई दी, वहीं कुछ ने उन्हें ‘भावी विधायक’ तक बता दिया. रमेश उपाध्याय नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘पूरा पूर्वी डोल रहा है, पूर्णिमा-पूर्णिमा ललित दास बोल रहा है.’ वहीं महेन्द्र कुमार महतो ने पूर्णिमा को ‘भावी विधायक’ बताया. अंगत राज नाम के एक अन्य यूजर ने अंग्रेजी में लिखा, ‘पूर्णिमा दास झारखंड की सबसे युवा मंत्री बनेंगी’.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    'Election atmosphere on one side and the pleasure of Golgappa on the other user congratulated him for becoming the future MLA and minister Who is the candidate from Jamshedpur East seat? Raghuvar Das's daughter-in-law Purnima shared a video on her Facebook page and wrote
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group