Site icon Lahar Chakra

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने अपने बहनोई रॉबर्ट वाद्रा का किया बचाव, जमीन सौदे से जुड़े चार्टशीट को दुर्भावनापूर्ण और राजनीति से प्रेरित बताया

New Delhi. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा हरियाणा के शिकोहपुर में एक जमीन सौदे से जुड़े धन शोधन के मामले में रॉबर्ट वाद्रा के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए जाने के बाद शुक्रवार को उनका खुलकर बचाव किया और कहा कि दुर्भावनापूर्ण एवं राजनीति से प्रेरित कार्रवाई हो रही है, लेकिन वह अपने बहनोई और उनके परिवार के साथ खड़े हैं. उन्होंने यह भी कहा कि आखिरकार सत्य की जीत होगी. राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, मेरे बहनोई को पिछले 10 वर्षों से इस सरकार द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है. यह नवीनतम आरोपपत्र उसी की अगली कड़ी है.

उन्होंने कहा, मैं रॉबर्ट, प्रियंका और उनके बच्चों के साथ खड़ा हूं, क्योंकि वे दुर्भावनापूर्ण, राजनीति से प्रेरित बदनामी और उत्पीड़न के एक और हमले का सामना कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि वे सभी किसी भी तरह के उत्पीड़न का सामना करने का साहस रखते हैं और वे सम्मान के साथ ऐसा करना जारी रखेंगे. राहुल गांधी ने कहा कि आखिरकार सत्य की विजय होगी. कांग्रेस के कई नेताओं ने भी वाद्रा के प्रति अपनी एकजुटता प्रकट की.

Exit mobile version