Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Rahul Gandhi visit Jharkhand: रांची पहुंचे राहुल ने किया संविधान सम्मेलन,भाजपा पर निर्वाचन आयोग, नौकरशाही और केंद्रीय एजेंसियों को नियंत्रित करने का आरोप लगाया
    Elections

    Rahul Gandhi visit Jharkhand: रांची पहुंचे राहुल ने किया संविधान सम्मेलन,भाजपा पर निर्वाचन आयोग, नौकरशाही और केंद्रीय एजेंसियों को नियंत्रित करने का आरोप लगाया

    News DeskBy News DeskOctober 20, 2024Updated:October 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान पर ‘‘हमला’’ कर रही है. उन्होंने भाजपा पर निर्वाचन आयोग, नौकरशाही और केंद्रीय एजेंसियों जैसी संस्थाओं को नियंत्रित करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कोई भी ताकत जाति आधारित गणना और आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा को हटाने से नहीं रोक सकती.

    झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले यहां ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत सभी ओर से संविधान पर लगातार हमला हो रहा है और इसकी रक्षा किये जाने की जरूरत है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह ‘‘निर्वाचन आयोग, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर विभाग, नौकरशाही और न्यायपालिका को नियंत्रित कर रही है. उन्होंने दावा किया, ‘भाजपा भी निधियों और संस्थानों को नियंत्रित करती है, लेकिन हमारे पास ईमानदारी है. कांग्रेस ने बिना पैसे के लोकसभा चुनाव लड़ा था.’

    Jamshedpur News :बिष्टुपुर में जदयू की बैठक में सरयू राय ने कहा बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए निगम चुनाव

    गांधी ने कहा कि जाति आधारित गणना सामाजिक ‘एक्स-रे’ पाने का एक माध्यम है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी इसका विरोध कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, मीडिया और न्यायपालिका के समर्थन के बिना भी कोई ताकत जाति आधारित गणना और आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा को हटाने से नहीं रोक सकती.’’ विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद गांधी का झारखंड का यह पहला दौरा है. राज्य में विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे और मतगणना 23 नवंबर को होगी.इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ेगा और कांग्रेस तथा झामुमो 81 में से 70 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे. उन्होंने कहा कि शेष 11 सीट के लिए गठबंधन सहयोगियों राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और वामपंथी दलों के साथ सीट-बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है.

    Jamshedpur News :शहर का सितारा मायानगरी के आसमान में चमका, परसुडीह के विश्वदीप ‘ज़ीस्त’ ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान जी के लिए चर्चित साइलेंट फिल्म “गांधी टॉक्स” में लिखा गीत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    accused BJP of controlling the Election Commission bureaucracy and central agencies Rahul Gandhi visit Jharkhand: Rahul reached Ranchi and held a constitutional conference
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :बिष्टुपुर में जदयू की बैठक में सरयू राय ने कहा बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए निगम चुनाव

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :शहर का सितारा मायानगरी के आसमान में चमका, परसुडीह के विश्वदीप ‘ज़ीस्त’ ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान जी के लिए चर्चित साइलेंट फिल्म “गांधी टॉक्स” में लिखा गीत

    February 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

    February 8, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :धुसा–युगल ने अंग्रेजों के खिलाफ दिखाई थी अदम्य वीरता : संजीव सरदार

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :सारथी की अनोखी पहलः मंदिर के फूलों से दिव्यांगों और महिलाओं ने बनाया प्राकृतिक रंग

    February 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group