Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»पुलिस पर फायरिंग करने वाला राहुल लूटपाट करने आया था खलारी, हाल में ही जेल से छूटा था
    Crime

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला राहुल लूटपाट करने आया था खलारी, हाल में ही जेल से छूटा था

    News DeskBy News DeskSeptember 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : राजधानी रांची से सटे खलारी थाना क्षेत्र में हुए पुलिस टीम पर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक संदेही गुनहगार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शख्स का नाम राहुल दास बताया गया. करीब 29 साल का राहुल दास चतरा के हंटरगंज का रहने वाला है. वह एक अंतर्राज्यीय आपराधिक गिराह का सदस्य है और अपने कुछ साथियों के साथ खलारी में लूटपाट करने आया था. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हथियार, जिंदा गोलियां, कार और एक बाइक जब्त की है. इस बता का खुलासा रांची के रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर ने किया है.

    SP प्रवीण पुष्कर ने मीडिया को बताया कि बीते 21 सितंबर की रात करीब 12 बजे सुरक्षा बलों पर फायरिंग की गयी थी. इस वारदार ने इलाके में सनसनी फैला दी थी. पुरनी राय स्थित बम्बई होटल के पास बिना नम्बर की सफेद अपाची बाइक और सफेद बलेनो कार में सवार चार-पांच अपराधियों ने गश्ती में तैनात जवानों पर गोलियां बरसायी थी. इस हमले में हवलदार रामशरेख शर्मा के पैर में गोली लगी थी और वे बेतरह जख्मी हो गये थे. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में SIT गठित की गयी. SIT को लीड करने का जिम्मा था खलारी के DSP रामनारायण चौधरी का. टीम ने कार्रवाई शुरू की. टेक्निकल सेल और आसपास के लोगों की मदद ली गयी. इसी दरम्यान राय-बुढ़मू रोड के पास पाही जंगल में संदेही गुनहगार राहुल दास को हथियार और जिंदा गोलियों के साथ दबोच लिया गया.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    राहुल दास ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. पुलिस को दिये अपने बयान में उसने खुलासा किया कि वह झारखंड के रांची, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, गिरिडीह जिलों और बिहार के गया जिले में कई लूट और डकैती के मामलों में शामिल रहा है. राहुल दास शेरघाटी जेल से महज एक सप्ताह पहले रिहा हुआ था. वह अपने कुछ साथियों के साथ खलारी में लूट की वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहा था. उसे जानकारी मिली थी कि खलारी में कुछ मालदार लोग हैं. हथियार के दम पर उन्हें लूटने की तैयारी कर रहे थे. तभी अचानक पुलिस की गश्ती दल वहां से गुजरी. गश्ती दल गाड़ी घुमाकर वापस उनलोगों के पास पहुंची और पूछताछ शुरू की. तभी अचानक वहां मौजूद चार में से दो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. इस फायरिंग में हवलदार जख्मी हो गये. वहीं, हमलावर भाग निकले.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    had come to Khalari to loot and had recently been released from jail. rahul who opened fire on the police
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group